फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेशकीमती है प्रियंका चोपड़ा की सगाई वाली अंगूठी, कीमत जान अच्छे अच्छों के उड़ जाएंगे होश

Fri, 17 Aug 2018 12:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा अपनी सगाई की पार्टी 18 अगस्त को देने वाली हैं। इस बीच प्रियंका मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में पहुंची थीं जहां पर सबकी निगाहें प्रियंका की अंगूठी पर जाकर टिकी। कहा जा रहा है कि यह प्रियंका की सगाई वाली अंगूठी है जो उन्हें निक ने पहनाई है। खबरों की मानें तो प्रियंका की अंगूठी की कीमत करोड़ों में है जो उन्हें निक ने पहनाई है। 
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra
मनीष मल्होत्रा की पार्टी में प्रियंका चोपड़ा गई थीं जहां पर बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंचीं। इस पार्टी में प्रियंका ने खूब मस्ती की और दोस्तों संग तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान प्रियंका की रवीना टंडन के साथ की तस्वीर ने मानों इंटरनेट पर हंगामा ही मचा दिया। रवीना के साथ तस्वीर में प्रियंका उनके कंधे पर हाथ रखे हुए हैं जिसमें प्रियंका की अंगूठी साफ नजर आ रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक हॉलीवुड रिपोर्टर ने डायमंड एक्सपर्ट ग्रैंट मोबले से बात की। ग्रैंट मोबले ने प्रियंका की अंगूठी की कीमत 300,000 डॉलर बताई जिसकी भारतीय करंसी के मुताबिक कीमत 2.1 करोड़ रुपए है। ग्रैंट का कहना है कि यह बेहद कीमती अंगूठी है। इसमें कुशन कट प्लैटिनम डायमंड लगे हुए है। 

4 of 5
Priyanka Chopra
प्रियंका की इस अंगूठी को ध्यान से देखने पर आपको उसमें एक बड़ा सा हीरा और उसके आसपास छोटे-छोटे जड़े हुए हीरे नजर आएंगे। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि निक ने प्रियंका की यह अंगूठी न्यूयॉर्क में टिफनी स्टोर से ली है। इस अंगूठी को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है निक प्रियंका की पसंद का काफी ध्यान रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
आपको बता दें, कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में प्रियंका कह रही थीं कि वह उस लड़के से शादी करेंगी जो उन्हें उनके पापा की गिफ्ट की हुई अंगूठी से बड़ी अंगूठी पहनाएगा। वीडियो में प्रियंका ने कहा था मुझसे शादी करने के लिए शख्स को 7 कैरेट से ज्यादा की अंगूठी पहनानी होगी। ऐसे में प्रियंका की हाथ में पहनी अंगूठी को देखकर इतना तो जरूर कह सकते हैं अंगूठी खरीदने से पहले उन्होंने प्रियंका के इस वीडियो को देख लिया होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें