फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेज के पीछे इस एक्टर की बांहों में दिखी थीं प्रियंका चोपड़ा, अफेयर को लेकर दो साल बाद तोड़ी चुप्पी

Fri, 04 May 2018 03:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में हैं जहां वह अपने टीवी सीरीज 'क्वॉन्टिको-3' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में वह एंडी कोहेन के चैट शो में पहुंचीं जहां टीवी सीरीज के अलावा उनसे उनके अफेयर के बारे में भी सवाल किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra
शो के होस्ट एंडी कोहेन ने प्रिंयका चोपड़ा से हॉलीवुड एक्टर टॉम हिडलेस्टन संग अफेयर के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस चौंक पड़ी। उन्होंने जवाब दिया, 'हम उस रात अवॉर्ड देने स्टेज पर गए जहां 10 मिनट साथ खड़े रहे। उससे पहले बैक-स्टेज भी हम सिर्फ 10 मिनट के लिए ही साथ थे। मेरी ड्रेस लंबी थी और वह (टॉम) उसे ठीक कर रहे थे।' प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड एक्टर को डेट करने की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि उन दोनों की मुलाकात केवल 15-20 मिनट के लिए हुई। 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra
एक दूसरे की बाहों में दिखे थे दोनों
भले ही प्रियंका चोपड़ा ने टॉम हिडलेस्टन को डेट करने की खबरों को खारिज कर दिया हो, मगर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दो साल पहले एमी अवॉर्ड समारोह के दौरान दोनों एक दूसरे की बांहों में देखे गए थे। टॉम ने जहां प्रियंका की ड्रेस ठीक की तो वहीं प्रियंका भी टॉम की बो-टाई एडजस्ट करती देखी गई थीं। 

4 of 5
Priyanka Chopra
एक सूत्र ने यह भी बताया था कि दोनों ने एक दूसरे के गाल पर किस किया था, हाथ में एक दूसरे का हाथ भी थामे नजर आए थे। यही नहीं अवॉर्ड के बाद दोनों को एक दूसरे के काफी करीब देखा गया था। हॉलीवुड एक्टर टॉम हिडलेस्टन हाल ही में फिल्म 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' में नजर आए। प्रियंका से पहले उनका नाम मशहूर गायिका टेलर स्विफ्ट से जुड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा जल्द फैशन चैरिटी इवेंट मेट गाला 2018 में नजर आएंगी। इसके बाद वह अगले महीने से पंजाब में बॉलीवुड फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू करेंगी। प्रियंका चोपड़ा की दूसरी हॉलीवुड फिल्म 'ए किड लाइक जेक' 8 जून को रिलीज होगी। वहीं, उनकी तीसरी फिल्म 'इज इंट इट रोमांटिक' अगले साल रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें