Ranveer Singh
रणवीर सिंह ने स्विट्जरलैंड पर अपने नाम से शुरू की गई रेल सेवा 'रणवीर ऑन टूर' ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसी दौरान उन्हें जाने क्या सूझी, वह सनी देओल पर फिल्माया गया सुपरहिट गाना 'ओ घर आजा परदेसी' जोर-जोर से गाने लगे। यही नहीं,फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में जिस तरह शाहरुख खान ट्रेन से लटक कर काजोल का इंतजार करते नजर आए थे, ठीक वैसी ही हरकत 'खिलजी' ने भी कर डाली।