फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका के डांस वीडियो से लेकर 'बिग बॉस 12' में शिल्पा की एंट्री तक, बॉलीवुड की ये हैं बड़ी खबरें

Wed, 31 Oct 2018 08:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : file photo
शादी से पहले प्रियंका का डांस वीडियो
बॉलीवुड में इन दिनों सेलिब्रिटीज की शादियों की तैयारी चल रही है। एक ओर दीपिका पादुकोण हैं तो दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा। न्यूयॉर्क में प्रियंका की गोद भराई की रस्म के बाद पार्टी हुई। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच पार्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रियंका अपनी सास के साथ जमकर नाचती हुई दिखाई दे रही हैं।

पढ़ें: VIDEO: सास के साथ कूद-कूदकर नाचीं प्रियंका चोपड़ा, दूर खड़ी ताकती रह गईं मां
विज्ञापन

2 of 5
Sara Ali Khan - फोटो : kedarnath
सोशल मीडिया पर छा गया 'केदारनाथ' का टीजर
अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी केदारनाथ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में ऐसे प्रेमी जोड़े की कहानी को दिखाया गया है जो केदारनाथ में प्राकृतिक आपदा में फंस जाते हैं। सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की ये डेब्यू फिल्म है। उनके अपोजिट एक्टर सुशांत सिंह राजपूत हैं। फिल्म लंबे समय से बनकर तैयार है लेकिन प्रोड्यूसर्स के साथ विवाद के चलते इसकी रिलीज में देरी हुई। अब यह फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

पढ़ें: रिलीज हुआ सैफ की बेटी की फिल्म 'केदारनाथ' का टीजर, पहली ही फिल्म में दिए किसिंग सीन
विज्ञापन

3 of 5
shilpa shinde, vikas gupta - फोटो : bigg boss 11
'बिग बॉस' में शिल्पा और विकास की एंट्री
बिग बॉस 12 में एक बार फिर विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे आमने-सामने हुए। दोनों सीजन 11 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। घर में जाते ही शिल्पा ने एक-एक कंटेस्टेंट को समझाया और कहा कि पागल बन जाओ, ठंडे मत पड़ो। वहीं, विकास ने कहा कि घर में कुछ करो अपनी मौजूदगी दर्ज करवाओ तभी लोगों को लगेगा कि आप शो में हैं वरना लोग शो देखना छोड़ देंगे। बता दें कि बिग बॉस की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। ऐसे में विकास और शिल्पा की एंट्री की गई है।

पढ़ें: शो मेकर्स ने इस खास मकसद से की शिल्पा-विकास की बिग बॉस में एंट्री, टास्क तो सिर्फ एक बहाना है

4 of 5
Sai Paranjpye - फोटो : file photo
#MeToo पर इस डायरेक्टर का खुलासा
#MeToo के तहत फिल्म डायरेक्टर सई परांजपे ने अब बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके साथ भी यौन शोषण हुआ है। सई ने ये बातें अपनी ऑटोबायोग्राफी की चर्चा के दौरान कही। सई ने कहा कि बचपन में जब वह पुणे में रहा करती थीं तो एक बार घर के पास वह साइकिल चला रही थीं, तभी एक मनचले ने उनके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की थी। इस हरकत के तुरंत बाद वह पुलिस स्टेशन शिकायत करने भी गई थीं।

पढ़ें: #MeToo एक और नया मामला, डायरेक्टर सई परांजपे बोली- 'मैं भी हुईं हूं शिकार'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2.0 - फोटो : twitter
'2.0' के दो नए पोस्टर रिलीज
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म के दो पोस्टर सामने आए हैं। फिल्म के निर्देशक एस शंकर और फिल्म के खलनायक अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर पोस्टर शेयर किया है। एस शंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पांच दिन बाद 2.0 का ट्रेलर।

पढ़ें: रिलीज होते ही 2.0 में अक्षय और रजनीकांत के पोस्टरलुक वायरल, हॉलीवुड को भी देते हैं मात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें