फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: प्रियंका चोपड़ा ने यूं मनाया अपने दिवंगत पिता का जन्मदिन, साझा की केक की तस्वीर

Tue, 24 Aug 2021 04:51 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका और उनके पिता अशोक चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। ग्लोबल स्टार प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री ने अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा की 71वीं जयंती को एक खास केक काटा है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। यह तस्वीर केक की है, जिस पर 'हैप्पी बर्थडे पापा' लिखा हुआ देखा जा सकता है। प्रियंका ने इंस्टा स्टोरी में अपनी मां डॉ मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा को भी टैग किया। बता दें अपने दिवंगत पति की जन्मदिन के मौके पर डॉ मधु यानी प्रियंका की मां ने अपने ट्विटर हैंडल पर फैमली एल्बम से कुछ तस्वीरें साझा की है। तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "एक और जन्मदिन!"
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका और उनके पिता अशोक चोपड़ा
आपको बता दें कि प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का साल 2013 में कैंसर से निधन हो गया था। वो डॉक्टर थे और इंडियन आर्मी से 1997 में रिटायर्ड थे। प्रियंका अपने पिता के बेहद करीब थीं यहां तक कि उन्होने इसे लेकर अपने कलाई पर एक टैटू भी कराया हुआ है। टैटू में लिखा है डैडीज लिल गर्ल। कई बार प्रियंका के पिता उनके साथ अवार्ड फंक्शंस में शामिल होते थे। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले 22 अगस्त यानी रविवार को अभिनेत्री ने  इंस्टाग्राम पर अपनी और अपने भाई की एक तस्वीर शेयर की। प्रियंका और सिद्धार्थ चोपड़ा ने लंदन में रक्षाबंधन मनाया। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पिछले एक साल से लंदन में रह रही हैं। यहां उन्होंने पूरे पांच साल बाद अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ पावन राखी का त्योहार मनाया।

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका ने हाल ही में सैम ह्यूघन के साथ अपनी रोमांटिक फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग की है। वह कुछ महीनों से लंदन में अपनी अमेजन सीरीज सिटाडेल पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
हाल ही में प्रियंका ने अपने बॉलीवुड कमबैक प्रोजेक्ट 'जी ले जरा' की घोषणा की है। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे और इसमें कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें