फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रियंका चोपड़ा ने मनाया होने वाली जेठानी का जन्मदिन, जमकर की मस्ती

Fri, 22 Feb 2019 08:54 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
पियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका अपने ससुराल में हैं और वहां परिवार संग जमकर मस्ती कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोफी टर्नर का जन्मदिन मनाया है। गौरतलब है कि सोफी उनके होने वाली जेठानी हैं। इधर सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने जोए जोनस और सोफी की एक सुंदर तस्वीर भी शेयर की है। इस फोटो में जोए, सोफी को किस करते दिख रहे हैं। सेलिब्रेशन के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra
बता दें कि सोफी ने 21 फरवरी को अपना 23वां जन्मदिन मनाया था। इस सेलिब्रेशन में प्रियंका पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं। इस दौरान प्रियंका काफी खुश नजर आईं। इस सेलिब्रेशन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका बहुत खुश नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra nick jonas
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर जोए और सोफी की एक तस्वीर शेयर कर बहुत ही प्यारा मैसेज लिखा- ' जिनको भी मैं जानती हूं उनमें ये दोनों सबसे खूबसूरत और प्यारे हैं, जन्मदिन मुबारक हो सोफी टर्नर, मुझे उस दिन का इंतजार है जब तुम मेरे सामने दुल्हन बनकर आओगी और उस दिन तुम बहुत खूबसूरत लगोगी।' खबर है जोए और सोफी टर्नर की शादी इसी साल होनी है।  

4 of 5
priyanka chopra
बात करें इस सेलिब्रेशन के वायरल हो रहे वीडियो की तो बता दें कि इसमें प्रियंका काले रंग की वन पीस ड्रेस में दिख रही हैं। वहीं, उनके बगल में निक जोनस खड़े हैं। वीडियो में एक लेडी माइक लेकर कुछ बोल रही हैं जिसपर प्रियंका और उनकी जेठानी खूब ठहाके लगाकर हंस रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra
प्रियंका और सोफी में एक दोस्त का रिश्ता है और दोनों को कई बार बाहर घूमते और मस्ती करते देखा जाता रहा है। वहीं, निक- प्रियंका की शादी के हर फंक्शन में भी सोफी ने दस्तक दी थी। इस दौरान सोफी ने खुलकर मस्ती भी की थी। प्रियंका चोपड़ा की शादी 1 और 2 दिसंबर 2018 को राजस्थान के जोधपुर में हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें