फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नोटबुक' ट्रेलर के साथ सलमान ने लांच किए बॉलीवुड में 2 नए सितारे, देखें तस्वीरें

Fri, 22 Feb 2019 07:49 PM IST
अभिषेक त्यागी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर 2 नए चेहरों को बॉलीवुड में लांच किया है। मुंबई के जूहू पीवीआर मेें सलमान खान के होम प्रोडक्शन एसकेएफ के बैनर तले बनी फिल्म 'नोटबुक' का ट्रेलर लांच किया गया। ट्रेलर लाचिंग के मौके पर सलमान ने दोनों नये सितारो को शुभकामनाएं भी दीं। नोटबुक फिल्म के लीड एक्टर-एक्ट्रेस जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल हैं। जहीर सलमान के बचपन के दोस्त इकबाल रत्नासी के बेटे हैं। वहीं प्रनूतन जानी-मानी एक्ट्रेस नूतन की पोती और एक्टर मोहनीश बहल की बेटी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
bollywood
सलमान ने ट्रेलिंग लाचिंग में साफ तौर पर कहा कि उन्हें पब्लिक को कुछ नया देना पसंद है। इस फिल्म की कहानी पब्लिक के दिल को छू लेगी। वहीं मोहनीश बहल ने कहा कि सलमान ने केवल मेरी बेटी को ही नहीं मुझे भी लॉन्च किया था।  'मैंने प्यार किया' फिल्म मेरे करियर के शुरुआती दिनों की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। ये फिल्म सलमान के कहने पर ही मुझे मिली थी। इस मौके पर बहल का पूरा परिवार भी मौजूद था। बता दें कि फिल्म 29 मार्च को रिलीज होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
bollywood
सलमान ने यहां राज कुमार बड़जात्या को याद करते हुए अपनी फिल्म 'मैंने प्यार प्यार' और 'हम आपके हैं कौन' की भी बातें कीं। उन्होंने कहा 'राज कुमार जी ने मुझे बॉलीवुड मे लांच किया था, मुझे यहां तक पहुंचाया, मैं उनकी इस परंपरा को और आगे बढ़ाता रहूंगा, जब मैं पहली बार जहीर इकबाल से मिला था तो उसने मुझे शरबत पिलाया था, तब वो बहुत छोटा था इसके बदले मैंने उसको 201 रुपए दिए। अब इस फिल्म से जहीर मुझे पैसे कमा के देगा, जहीर मेरे साथ 'जय हो' फिल्म के प्रोडक्शन में भी शामिल था, इसने काफी बारीकी से फिल्म मेकिंग और एक्टिंग को समझा है।'

4 of 5
bollywood
प्रनूतन को लेकर सलमान ने कहा 'प्रनूतन बचपन में बहुत क्यूट थी, आज भी वैसी ही है, जब मैंने इसको डायलॉग बोलने को दिया तो मुझे उम्मीद नहीं थी कि ये इतना अच्छा कर जाएगी, प्रनूतन की मेहनत इस फिल्म में जबरदस्त तरीके से दिखने वाली है।'  वहीं प्रनूतन की दादी यानी एक्ट्रेस नूतन की आज पुण्यतिथि है। प्रनूतन ने कहा 'मैंने अपनी दादी की तमाम फिल्में देखी हैं, उनकी एक्टिंग मुझे बहुत पसंद है, मैं कोशिश कर रही हूं उनके जैसा बनने की।' प्रनूतन यहां दादी को याद करते हुए भावुक हो गईं। पूरे इवेंट में प्रनूतन के चेहरे पर घबराहट नजर आ रही थी। पहली फिल्म होने की वजह से केवल प्रनूतन ही नहीं उनके पापा मोहनीश बहल भी थोड़ा असहज दिखे। मीडिया से बातचीत में भी मोहनीश कटे-कटे से नजर आए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bollywood
कश्मीर के प्रेमियों की कहानी है नोटबुक
नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'नोटबुक' का ट्रेलर करीब तीन मिनट का है। ट्रेलर में कश्मीर की वादियों में पनपने वाले प्यार और दूरी के बाद किताब के पन्नों में सिमटी मोहब्बत को दिखाया गया है। जहीर और प्रनूतन दोनों स्कूल टीचर बने हैं। दोनों के बीच प्यार हो जाता है फिर दोनों अलग हो जाते हैं। प्यार और टकराव के बीच की कहानी जो नोटबुक में लिखी जा रही उसी पर पूरी फिल्म सजी है। ट्रेलर में जहीर 'बूमरो-बूमरो' गाने पर डांस करते भी नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें