फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्ड ड्रेस में Oops मोमेंट का शिकार होने से इस तरह बचीं प्रियंका चोपड़ा, खुद किया खुलासा

Sat, 01 Feb 2020 03:19 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : file photo
फिल्मी सितारे अक्सर ऐसी बोल्ड ड्रेस पहन लेते हैं जो चर्चा का विषय बन जाती है। खास बात है कि कई बार सितारे इस तरह की ड्रेस पहनने के बाद Oops मोमेंट का शिकार भी हो जाते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ग्रैमी अवॉर्ड 2020 (Grammy Award) में पहनी ड्रेस की वजह से लाइमलाइट में हैं। इस मौके पर प्रियंका ने सफेद रंग का गाउन पहना था जो आगे से थोड़ा सा खुला हुआ था। जिसमें उनका क्लीवेज दिख रहा था। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया वो Oops मोमेंट का शिकार होने से कैसे बचीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : Instagram
एक मैगजीन के अनुसार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा- 'जब भी कोई ब्रांड मेरे लिए ड्रेस बनाते हैं तो वे इन चीजों का हमेशा ध्यान रखते हैं कि ड्रेस मेरे शरीर पर एकदम फिट हो। अगर आप ये सोच रहे हैं कि ऐसा कैसे हो गया तो ट्यूल को मेरे बॉडी टोन के हिसाब से ड्रेस के साथ बनाया गया। यह एक जाल की तरह होता है जिसकी वजह से कुछ भी दिखता नहीं है।'
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका ने आगे कहा- 'अवॉर्ड शो के फैशन में इस तरह का जोखिम नहीं उठाऊंगी। ड्रेस को मेरी बॉडी से चिपके रहने की जरूरत थी। जब भी मैं ऐसी ड्रेस पहनती हूं तो बिल्कुल भी असहज नहीं होती। दरवाजे से बाहर तभी जाती हूं जब ड्रेस को लेकर खुद को सुरक्षित महसूस करती हूं। वार्डरोब मालफंक्शन पंसद नहीं है। कोई भी नहीं करता है।' 

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रैमी अवॉर्ड में प्रियंका पति निक जोनस के साथ गई थीं। यह अवॉर्ड समारोह लॉस एंजिल्स में हुआ था। इसी समारोह में पहनी ड्रेस की वजह से अभिनेत्री ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गई थीं। इसके बाद प्रियंका ने पोस्ट लिखकर ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया था। प्रियंका ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था- 'मैं सोच रही थी कि इस साल की शुरुआत कितनी रोमांचक रही है और अभी तो सिर्फ जनवरी का महीना ही गुजरा है। जिन लोगों से आप प्यार करते हो उन्हें बेतहाशा प्यार करें। आप जैसी जिंदगी जीना चाहते हैं वैसी जियें। इस समय दुनिया में सभी परेशानियों के साथ, अपने और अपने आस-पास सभी के लिए दयालु रहें।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Madhu Chopra, Priyanka and Nick - फोटो : file photo
अब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। मधु चोपड़ा ने हुए कहा- 'ट्रोल करने वाले अनजान लोग हैं। वे अपने कंप्यूटर्स और बाकी तमाम चीजों के पीछे छछिप रहे हैं। प्रियंका अपनी शर्तों पर जीती हैं। वह किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा रही हैं। ये उसका शरीर है और उसके पास एक खूबसूरत शरीर है।'  

करीना के चैट शो में अकेले पहुंचीं सारा, फिर भी अमृता सिंह की हो रही हर तरफ चर्चा, जानें क्या है वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें