फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी रेलवे प्लेटफॉर्म पर सोते थे मनोज तिवारी, भोजपुरी फिल्म से बने स्टार, अब राजनीति से कमा रहे नाम

Sat, 01 Feb 2020 03:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Manoj Tiwari - फोटो : Twitter
मनोज तिवारी एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने पहले गायिकी फिर अभिनय और अब राजनीति के जरिए करोड़ों दिलों पर राज किया है। भोजपुरी फिल्मों के लिए गाना गाने वाले मनोज तिवारी आज दिल्ली प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हैं। आज मनोज तिवारी का जन्मदिन है। मनोज तिवारी का एक्टर से राजनेता बनने का सफर आसान नहीं रहा। आइए उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
ससुरा बड़ा पईसावाला - फोटो : Social Media
बतौर गायक करियर शुरू करने वाले मनोज तिवारी ने साल 2004 में 'ससुरा बड़ा पईसावाला' से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था। यह फिल्म सुपरहिट रही है और मनोज को घर-घर में पहचान मिल गई। 30 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 9 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन

3 of 7
सांसद एवं दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
अपने करियर के दौरान मनोज तिवारी ने दरोगा बाबू आई लव यू, बंधन टूटे ना, धरती कहे पुकार, देवा समेत कई फिल्में की हैं। मनोज तिवारी का गाना, चट देनी मार देली खींच के तमाचा, हीही हंस देले...रिकिंया के पापा, हाफ पैंट वाली से हमरा त लब हो गईल, गोरिया चांद के अजोरियां नियर गोर बाडू हो और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का गाना 'जिया हो बिहार के लाला' आज भी लोगों की जुबान पर है।

4 of 7
मनोज तिवारी - फोटो : Social Media
साल 2009 में मनोज तिवारी ने सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा। चुनाव में वो वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर से लड़े और हार गए थे। साल 2013 में मनोज बीजेपी में शामिल हो गए। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मनोज तिवारी को पूर्वी दिल्ली से उतारा और उन्हें जीत हासिल की।
विज्ञापन

5 of 7
अमर उजाला कार्यालय मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
मनोज तिवारी ने एक इंटरव्यू में अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा था- 4 किलोमीटर पैदल जाकर स्कूल जाना, प्लेटफॉर्म पर सोना सब याद आता है। मुझे लोगों ने बहुत प्यार दिया। मुझे नहीं पता था कि चलते चलते मुझे नरेंद्र मोदी जी मिल जाएंगे। इस दौरान उन्होंने अपने पहले एलबम रिलीज करने के दौरान जो मुश्किलें झेलनी पड़ी उसका भी जिक्र किया।
विज्ञापन

6 of 7
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
मनोज तिवारी ने कहा था- ''इंदिरा गांधी की हत्या पर मैंने एक गीत बनाया था। जब मैंने ये गाना गाया तो दर्शक रोने लगे। उस वक्त मुझे अहसास हुआ कि मैं भी कुछ कर सकता हूं। 1998 में जब स्ट्रगल का दौर था, तब बड़ी मेहनत से रुपए इकठ्ठा करके अपने सपनों के महल को खरीदा था।''
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डॉली बिंद्रा - फोटो : Twitter
साल 2009-2010 के बीच मनोज तिवारी के उनकी पत्नी रानी से संबंध काफी खराब हो गए थे। 2010 में मनोज बिग बॉस-4 में नजर आए थे। यहां उनके साथ श्वेता तिवारी भी थीं। जो शो की विजेता बनी थीं। तब ये आरोप लगे थे कि श्वेता के कारण ही मनोज और उनकी पत्नी के बीच दूरियां आईं। शो में मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा की लड़ाई भी चर्चा में रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें