17 साल पुरानी लव स्टोरी एक बार फिर से लोगों के दिलों पर राज करने वाली है। यह सीरियल कोई और नहीं बल्कि 'कसौटी जिंदगी की' का पार्ट 2 है। कुछ दिन पहले इस सीरियल के प्रोमो शूट की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसे देखकर फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
2 of 5
kamolika
हाल ही में खबर सामने आई थी कि हिना खान जल्द ही एकता कपूर के सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में कोमोलिका का किरदार अदा करने वाली है। खबरें थी कि हिना को इस सीरियल के लिए फाइनल कर लिया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
Hina Khan
इस पर हिना खान को कोई बयान सामने नहीं आया था लेकिन हाल ही में एक इंवेंट में पहुंची हिना खान से जब इसके बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- हां मैंने कसौटी जिंदगी की 2 के लिए एकता से ऑफिशियली मुलाकात की है, लेकिन अब मेरे ऊपर है कि मैं वह काम करना चाहती हूं या नहीं।
4 of 5
Hina Khan
इतना ही नहीं हिना खान ने इशारे में ये भी कहा कि हो सकता है मैं जल्द किसी फिल्म में दिखाई दूं। बता दें कमोलिया के किरदार के लिए पहले दो नाम सुनने में आ रहे थे। पहला 'इश्कबाज' की रेहाना मल्होत्रा और दूसरी मधुरिमा तुली। हालांकि इन दो नामों को एकता कपूर ने खारिज कर दिया है।
बात करें हिना खान के म्यूजिक एल्बम की तो 'भसूडी' हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसमें हिना खान सोनू ठाकुर के साथ नजर आ रही हैं। सोनू ठाकुर पंजाबी और हरियाणवी गानों के लिए जाने जाते हैं। सोनू हिना के फैन है जिस वजह से उन्होंने 'भसूडी' में हिना खान को लिया है।