फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दिन उम्मेद भवन में प्रियंका-निक ने की थी शानदार पार्टी, विदेशी दोस्तों के साथ तस्वीरें वायरल

Fri, 07 Dec 2018 12:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka and nick party - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी बेहद देसी थी, इस बात का अंदाजा प्रियंका के लहंगे से लेकर शादी के वेन्यू की तस्वीरों से लगा सकते हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को 5 दिन बीत चुके हैं। शादी की पहली तस्वीर निकयंका ने दिल्ली रिसेप्शन की देर शाम फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं अब सोशल मीडिया पर शादी के दिन की कुछ और तस्वीरें आई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka and nick party - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीरें प्रियंका और निक की शादी के बाद हुई पार्टी की है। कहा जा रहा है यह तस्वीरें प्रियंका और निक की हिंदू रिवाज से शादी होने के बाद की है। इन तस्वीरों में प्रियंका ने सुर्ख लाल रंग का गाउन पहना हुआ है तो वहीं निक ग्रे रंग के सूट में नजर आ रहे हैं। प्रियंका और निक के साथ इन तस्वीरों में कुछ विदेशी दोस्त भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : Instagram
इस पार्टी के अलावा निकयंका की कुछ और तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस तस्वीर में प्रियंका अपनी मैनेजर अंजुला आचार्या के साथ नजर आ रही हैं। इस सेल्फी में प्रियंका पाउट कर रही हैं और गॉगल्स लगाए हुए हैं। इसके साथ ही सफेद रंग की ड्रेस के साथ हैवी ज्वैलरी पहने हुए हैं। 

4 of 5
priyanka and nick - फोटो : Instagram
अब जरा इस तस्वीर की बात करें तो इसमें निक गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में निक नीले रंग का सूट पहने हुए हैं। यह वही सूट है जिसे निक ने क्रिश्चियन वेडिंग में पहना हुआ है, यानी कि यह तस्वीर उस शाम की है जिस दिन प्रियंका और निक ने क्रिश्चियन वेडिंग की थी। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका और निक क्रिश्चियन वेडिंग की रस्म अदा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka and nick - फोटो : Instagram
इसके अलावा कुछ और तस्वीरें भी आई है जो क्रिश्चियन वेडिंग की हैं। इस तस्वीर में निकयंका केक के पास खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में शैम्पेन खोलते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक जोनस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दिल्ली में पहला रिसेप्शन देने के बाद मुंबई वापस लौट आए हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें