फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में जूता चुराई की रस्म में 78 करोड़ रुपये देने वाले थे निक, बाद में परिणीति को मिला था ये सब

Mon, 16 Sep 2019 08:43 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
priyanka chopra - फोटो : social media
निक जोनस ने बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा से 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर में शादी की थी । इस कपल की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति से हुई थी । इसे बॉलीवुड की सबसे रॉयल शादी माना जा रहा था । प्रियंका-निक की शादी में सबसे ज्यादा चर्चा जूता चुराई रस्म की हुई थी । 
विज्ञापन

2 of 6
Priyanka Nick wedding - फोटो : Instagram
सभी ये जानना चाहते थे कि निक ने प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा को जूता चुराई रस्म में कितने पैसे दिए होंगे । लंबे समय तक इसको लेकर मीडिया में खबरें आती रहीं । शादी से पहले परिणीति से पूछा गया था कि वो निक से जूते चुराई में कितने पैसे लेंगी । परिणीति चाहती हैं कि वो निक की सबसे फेवरेट साली बनकर रहें।
विज्ञापन

3 of 6
priyanka and nick - फोटो : pti
परिणीति ने कहा था, 'जूते चुराई को लेकर मैंने जीजू से बात करनी शुरू कर दी है । मैंने उनसे 5 मिलियन डॉलर मांगे हैं । जीजू ने मुझसे कहा कि मैं 10 मिलियन डॉलर दूंगा ।' ये धनराशि करीब 37 करोड़ रुपये के बराबर है । शादी के बाद खबर आई थी कि निक ने अपनी सालियों को 5-5 लाख रुपये दिए। हालांकि अभी परिणीति का बयान आना बाकी था । 

4 of 6
parineeti chopra
बाद में परिणीति ने बताया था कि निक ने उन्हें 5 लाख रुपए नहीं दिए । निक ने जो दिया वो फैंस की सोच से कहीं ज्यादा है । परि, नेहा धूपिया के शो 'वोग बीएफएफ' में पहुंची थीं । परि ने यहां बताया, 'वो हम लोगों से ज्यादा तैयारी करके आए थे । हमें लगा हम ही लोग बहुत होशियार हैं । हम लोगों ने ये रस्म की और उनसे कैश मांगा । वो पहले से ही तैयार थे। उन्होंने किसी को इशारा किया और हम सब पीछे देखने लगे। फिर वहां एक शख्स बड़ी सी ट्रे लेकर आया जिसमें हीरे की कई सारी अंगूठियां थीं।'
विज्ञापन

5 of 6
parineeti chopra
शो पर परिणीति से प्रियंका की शादी में मिलने वाले गिफ्ट्स और अन्य सीक्रेट पर बात हुई। परिणीति ने कहा, 'रिंग्स देखकर सभी सालियां बेहद खुश हो गई थीं । हमें हीरे की अंगूठियों के अलावा कई सारे गिफ्ट और कैश भी मिले । तो मुझे ये बताने में बहुत खुशी है कि निक जीजू कितने दिलदार हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
priyanka wedding pictures - फोटो : instagram
'प्रियंका अपनी शादी में बहुत खुश और उत्साहित थीं। बरात आने से पहले ही वो तैयार हो गई थीं । वो फिल्मी स्टाइल में भागकर आई और अपनी बरात देखी।' बता दें कि प्रियंका और निक की शादी में 200 से ज्यादा मेहमान पहुंचे थे। 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति से शादी हुई थी। इसके बाद 2 दिसंबर को हिंदू रिवाज से प्रियंका-निक ने सात फेरे लिए थे ।

प्रियंका चोपड़ा हुईं इमोशनल और इलियाना ने किया बीमारी का खुलासा सहित ये हैं बॉलीवुड की बड़ी खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें