फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा पति निक के साथ करेंगी ऑस्कर नामांकन की घोषणा, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी

Thu, 11 Mar 2021 08:33 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : Twitter
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी अलग छाप छोड़ी है। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं, जिसकी वजह उनकी किताब 'अनफिनिश्ड' और उनका नया रेस्टोरेंट 'सोना' है। पिछले महीने 9 फरवरी को एक्ट्रेस ने अपनी किताब लॉन्च की थी और पिछले दिनों उन्होंने न्यू यॉर्क में इंडियन रेस्टोरेंट खोला है। हाल ही में प्रियंका ने अपने फैंस को एक और खुशखबरी दी है, इस वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया है कि वो और निक 93वें अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन की घोषणा करेंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ पति और सिंगर निक जोनस भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को एक्ट्रेस ने लंदन के घर पर शूट किया है। वीडियो में प्रियंका अपने फैंस से पूछते हुए कहती हैं कि, 'मुझे बताओ कि हम ऑस्कर नामांकन की घोषणा कर रहे हैं, मुझे बताए बिना हम ऑस्कर नामांकन की घोषणा कर रहे हैं। इसके बाद पीछे खड़े निक जोनस कहते हैं कि आप पहले ही सबको बता चुकी हैं। जिसके बाद प्रियंका कहती हैं कि हम ऑस्कर नॉमिनेशन्स की घोषणा करने वाले हैं, हमें लाइव देखें।' इसके साथ ही प्रियंका ने अकैडमी को टैग करते हुए कैप्शन में लिखते हुए पूछा है कि, 'कोई चांस है कि मैं ऑस्कर नॉमिनेशंस के अनाउंसमेंट अकेले करूं? आगे उन्होंने लिखा, 'मजाक कर रही हूं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
ऑस्कर अवॉर्ड - फोटो : Twitter
बता दें कि सोमवार को दो हिस्सों में ऑस्कर नॉमिनेशंस का लाइव प्रेजेंटेशन होगा, जिसमें 23 अगल-अलग कैटगरी में नॉमिनेशंस होंगे। नॉमिनेशंस का प्रसारण Oscars.com, Oscars.org और अकैडमी के डिजिटल प्लैटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर ग्लोबल लाइव स्ट्रीम के जरिए होगा।

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। प्रियंका की किताब 'अनफिनिश्ड' का कवर पोस्टर न्यू यॉर्क सिटी के 6 मंजिला बिलबोर्ड पर दिखाई दे रहा था, जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने शेयर की थी। इस फोटो को देखने के बाद उनके फैंस काफी खुश हो गए थे और उन्होंने कहा था कि, 'आप हमारे लिए गर्व हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके साथ ही प्रियंका ने न्यू यॉर्क सिटी में 'सोना' नाम से एक इंडियन रेस्टोरेंट भी खोला है। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड की दो फिल्मों में नजर आने वाली हैं। प्रियंका 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'मैट्रिक्स 4' में दिखाई देंगी। आखिरी बार वो फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें