फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई से 1 महीने पहले निक को मां से मिलवाने भारत लाई थीं प्रियंका, इन 10 तस्वीरों में दिखा था प्यार

Fri, 27 Jul 2018 01:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
जैसे ही खबर आई कि प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' से किनारा कर लिया है हर तरफ देसी गर्ल की चर्चा होने लगी। 'भारत' को न कहने के पीछे की वजह निक जोनस को बताया। अब खबर आ रही है कि प्रियंका ने अपने जन्मदिन पर ही निक से सगाई कर ली थी और दो महीने बाद वो निक से शादी करने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 10
Priyanka Chopra Nick Jonas
भारत में प्रियंका और निक के बीच अफेयर की चर्चा तब होने लगी जब प्रियंका अचानक निक को साथ लेकर भारत आ गई और न केवल उनके लिए पार्टी रखी बल्कि अपनी मां मधु चोपड़ा से भी मिलाया।

विज्ञापन

3 of 10
Priyanka Chopra Nick Jonas
इसके बाद प्रियंका अपने परिवार और निक के साथ गोवा छुट्टियां बिताने भी गई। इसके अलावा भी कई मौके ऐसे आए जब दोनों ने खुल्लम खुल्ला अपना प्यार जाहिर किया।

4 of 10
Priyanka Chopra Nick Jonas
निक के साथ गोवा टूर के दौरान प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- माई फेवरेट मैन। ये फोटो प्रियंका की गोवा ट्रिप की है जहां वो निक और अपनी फैमिली के साथ गई थीं।

विज्ञापन

5 of 10
priyanka
गोवा टूर के दौरान फैमिली के साथ लंच करती प्रियंका चोपड़ा। इस वेकेशन की तस्वीरों ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी थी। यह तस्वीर उस वक्त की है जब प्रियंका और निक गोवा में एक साथ लंच कर रहे थे।
विज्ञापन

6 of 10
Priyanka Chopra Nick Jonas
आकाश अंबानी की प्री इंगेजमेंट पार्टी में निक के साथ पहुंची प्रियंका। पार्टा में दोनों के बीच एक अलग ही बॉन्डिंग देखने को मिली। इसके साथ ही दोनों हाथ में हाथ डाले भी नजर आए। 
 
विज्ञापन

7 of 10
Priyanka Chopra Nick Jonas
यह तस्वीर प्रियंका के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले की है जब यह दोनों कपल एक साथ देखे गए थे। यह तस्वीर उस वक्त की है जब प्रियंका और निक की डिनर डेट पर निक के भाई और होने वाली भाभी सोफी टर्नर भी उनके साथ गई थीं।

8 of 10
Priyanka Chopra Nick Jonas
न्यूयॉर्क की सड़कों पर साइकिल राइड का लुत्फ उठाते प्रियंका और निक।

9 of 10
Priyanka Chopra Nick Jonas
यह तस्वीर प्रियंका के जन्मदिन की है। इस तस्वीर में प्रियंका ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई है तो वहीं निक ने भी प्रियंका की ड्रेस से मैच करती हुई सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है। इस वायरल तस्वीर को देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि यह दोनों एक दूसरे के रंग में रंग गए हैं।

विज्ञापन

10 of 10
Priyanka Chopra Nick Jonas
निक जोनस के साथ उनके कजिन राहेल तंबूरेली की शादी में पहुंची प्रियंका चोपड़ा। निक की ओर प्यार से देखती प्रियंका।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें