फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में इमरान खान की जीत पर ऋषि कपूर को उम्मीद, भारत-पाक रिश्ते पर कही बड़ी बात

Fri, 27 Jul 2018 12:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तान के आम चुनाव में क्रिकेटर से नेता बने इमरान ख़ान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। चुनावों में मिल रही जीत पर उनके समर्थकों में जहां खुशी की लहर है वहीं इमरान ख़ान की जीत का असर भारत में भी नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखने वाले ऋषि कपूर ने इमरान ख़ान की जीत पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'इमरान खान, आपने अच्छा बोला। मैं इतना कहना चाहूंगा आपने टीवी चैनलों पर भारत-पाकिस्तान के संबंध में पिछले दो दिनों में जो कुछ भी कहा मुझे उम्मीद है आपके 'मुल्क' के संबंध हमारे 'मुल्क' से और बेहतर बनेंगे।'
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म प्रमोशन के दौरान भी ऋषि कपूर ने कहा था कि भारत-पाकिस्तान पहले भी लड़ रहे थे, आज भी लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ते ही रहेंगे। उन्हें आमने सामने बैठकर समझौता करना नहीं आता। उन्होंने दोनों देशों को सलाह देते हुए कहा कि- 'अरे एक दूसरे के साथ बैठो और इस लड़ाई का हल निकालो...। इस एक लड़ाई के चलते कितना कुछ प्रभावित हो रहा है।'

 

4 of 5
इससे पहले चुनाव में जीत के बाद इमरान ख़ान ने कहा था कि 'कश्मीरी लोग पिछले कई सालों से दुख झेल रहे हैं हमें एक साथ बैठक कश्मीर मुद्दे को सुलझाना है। अगर भारत सरकार चाहे तो दोनों देश बातचीत से इस मुद्दे को सुलझा सकते हैं। यही दोनों देशों के लिए अच्छा होगा। अगर भारत इस मामले में एक कदम आगे बढ़ता है तो हम दो कदम आगे बढ़ेंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरतलब है कि ऋषि कपूर की आने वाली फिल्म का नाम 'मुल्क' है इस वजह से भी उन्होंने ट्वीट में मुल्क लिखकर जिक्र किया। यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होगी। निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म में ऋषि कपूर एक मुस्लिम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में तापसी पन्नू, प्रतीक बब्बर और आशुतोष राणा अहम भूमिका में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें