फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ पोस्ट कर दी ऐसी तस्वीर, बहन को बोलना पड़ा- यहां परिवार के लोग भी हैं...

Mon, 30 Aug 2021 03:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) बेस्ट कपल माने जाते हैं। निक से शादी करने के बाद प्रियंका भारत में कम ही रहती हैं। हाल ही में उन्हें सेट पर चोट लग गई थी जिसकी तस्वीरें भी सामने आई थीं। अब प्रियंका अपने पति निक के साथ बीच पर बैठकर एन्जॉय कर रही है। रविवार का दिन प्रियंका ने बखूबी एन्जॉय किया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। हालांकि ये तस्वीरें देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। इतनी ही नहीं उनकी कजिल परिणीति चोपड़ा ने भी कुछ ऐसा ही कमेंट किया है।

क्या बोलीं परिणीति चोपड़ा?
प्रियंका की बोल्ड तस्वीर पर परिणीति ने लिखा- जीजू और दीदी...वहां ये सब क्या हो रहा है। इंस्टाग्राम पर हमारा परिवार है। इसके बाद परी ने हैरान होने वाली इमोजी का इस्तेमाल किया। इसके आगे परिणीति ने लिखा-आंख बंद करके लाइक बटन दबा रही हूं।
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
क्या है तस्वीर में?
प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें वह बिकिनी में लेटी नजर आ रही हैं। उनके पास निक जोनस बैठे हुए हैं, जो शर्टलेस हैं। ये तस्वीर प्रियंका ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इसे देखकर फैंस पूछ रहे हैं कि निक जोनास आखिर कर क्या रहे हैं। हाल ही में प्रियंका और निक के रिश्ते तीन साल हो गए। इस मौके पर प्रियंका ने ये तस्वीर शेयर करते हुए कहा था कि वो हमेशा निक को प्यार करती रहेंगी। 

विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
एक यूजर ने लिखा, ये क्या चल रहा है। कुछ तो शर्म कर लो। कर दिया भारत का नाम रोशन, वाह बेटे मौज कर दी। एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या तुम्हें लगता है ये सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की फोटो है।

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : Instagram
ग्लोबल अभिनेत्री कहलाने वाली देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वे अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में आ जाती हैं तो कभी निजी जीवन और अपने पति को लेकर। प्रियंका तो भारत से लेकर विदेशी फिल्म इंडस्ट्री तक मशहूर हैं ही, उनके पति भी कुछ कम नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर 2018 को शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी काफी चर्चा में रही थी। शादी के वक्त दोनों की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर छाए रहे थे। शादी के दिन प्रियंका लाल लहंगे में काफी खूबसूरत दिख रही थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें