फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने दिया झटका, मतदाता सूची से कटा प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां का नाम

Thu, 09 Nov 2017 08:37 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
बॉलीवुड से हॉलीवुड की राह पकड़ चुकी प्रियंका चोपड़ा को एक जोर का झटका लगा है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में जल्द ही निकाय चुनाव होने वाले हैं, जिसकी तैयारियां इन दिनों जोर शोर से चल रही है। इस बीच मतदाता सूची में भी सुधार किया जा रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अब खबर आई है कि फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। बरेली के नगर निकाय मतदाता सूची से प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा का नाम हटा दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
ऑन लाइन खबर के मुताबिक जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई एक व्यक्ति की शिकायत के बाद की गई है। दरअसल, उनका परिवार बीते 17 साल से शहर छोड़कर मुंबई शिफ्ट हो चुका है। 
पढ़ें: सुनीता ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भेजा नोटिस, कहा- 24 घंटे के अंदर मांगे माफी

4 of 5
मुंबई में रहने के बाद भी प्रियंका और उनकी मां मधु का नाम मतदाता लिस्ट में था, इस बात की शिकायत जिला निर्वाचन आयोग को की गई। जिसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को जांच के आदेश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया। बता दें कि प्रियंका फिलहाल न्यूयॉर्क में है। पिछले कुछ हफ्तों से वह अपने लिए एक घर की तलाश में थी, जो अब पूरी हो चुकी है।
पढ़ें: आखिर दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ ने ऐसा क्या किया जो चेहरा छिपाना पड़ा गया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें