फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishali Thakkar: मॉडल प्रिया सोनी ने बताई वैशाली ठक्कर की सुसाइड की वजह, बोलीं- शादीशुदा शख्स बना था आफत

Mon, 17 Oct 2022 12:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने रविवार को आत्महत्या कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। अच्छे-खासे करियर, शानदार जिंदगी, दौलत और शोहरत के बावजूद वैशाली का मौत को यूं गले लगाना उनके प्रशंसकों को हैरान कर रहा है। शुरुआती जांच और सुसाइड स्थल पर मिले वैशाली के नोट से पता चला है कि वैशाली ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के टॉर्चर से परेशान होकर आत्महत्या का कदम उठाया। बता दें कि एक्ट्रेस का रिश्ता पक्का हो चुका था, लेकिन उनका एक्स बॉयफ्रेंड लगातार इस रिश्ते में खलनायक बना हुआ था। अब वैशाली की दोस्त और मॉडल प्रिया सोनी ने भी वैशाली को लेकर कई हैरान कर देने वाली बातें साझा की हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया
अवसाद से गुजर रहीं थीं वैशाली
मॉडल और आइटम गर्ल प्रिया सोनी के मुताबिक वैशाली ठक्कर अवसाद से गुजर रही थीं। अवसाद की वजह थी रिश्ता टूटना। प्रिया सोनी के मुताबिक, 'वैशाली का केन्या के डॉक्टर अभिनंदन सिंह के साथ रिश्ता पक्का हो गया था। दोनों की सगाई भी हो गई थी। लेकिन, बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया। उसके दिमाग में तभी से आत्महत्या के ख्याल आते थे। उसने एक बार और सुसाइड की कोशिश की थी। यहां तक कि उसने ठीक से खाना-पीना भी छोड़ दिया था। इस सबकी वजह उसका पड़ोसी राहुल नवलानी था।' वैशाली की समस्याओं पर बात करते हुए प्रिया सोनी ने कहा, 'राहुल नवलानी खुद शादीशुदा है, इसके बावजूद वह वैशाली से शादी करना चाहता था। वह लंबे वक्त से वैशाली का टॉर्चर कर रहा था।' 

Vaishali Thakkar: पड़ोसी से तंग आकर टीवी एक्ट्रेस ने किया था सुसाइड, आत्महत्या के लिए उकसाने वाला दंपती अरेस्ट
विज्ञापन

3 of 4
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल वर्क करना चाहती थीं वैशाली
प्रिया सोनी ने आगे कहा, 'वैशाली ने डॉ अभिनंदन से अपनी सगाई की बात सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। दोनों शादी करने वाले थे। लेकिन, बाद में उन्होंने बिना कुछ कहे सोशल मीडिया से सगाई के सारे फोटोज डिलीट कर दिया। इससे जाहिर है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं था।' प्रिया सोनी ने कहा, 'वह भारत छोड़कर जाना नहीं चाहती थी। वह यहीं रहकर सोशल वर्क करना चाहती थी। यही वजह थी कि डॉ. सिंह के साथ उसके रिश्ते में दरार आ गई।' प्रिया के मुताबिक, 'निजी जिंदगी में उतार-चढ़ाव के बाद वैशाली लंबे समय से परेशान थी।' ठक्कर के साथ अपने जुड़ाव को लेकर प्रिया ने कहा, 'सच कहूं तो मैं यह दावा नहीं कर सकती कि हम दोस्त थे, लेकिन हम एक-दूसरे को जानते थे। अक्सर हम मिल जाते थे। लेकिन, हम अपनी-अपनी जिंदगियों में काफी बिजी थे। मैं यह जानती थी कि वह ब्रेकअप और रिलेशनशिप संबंधी दिक्कतों से गुजर रही है। वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर डिप्रेशन में थी। खासकर उस शादीशुदा शख्स (राहुल नवलानी) की वजह से। मैंने कई बार उससे बात करने की कोशिश की थी, लेकिन वह कुछ भी शेयर करने को तैयार नहीं थी।'

EXCLUSIVE:  नवाजुद्दीन की फिल्म ‘हड्डी’ का निर्माता पुलिस के शिकंजे में, ओटीटी पर फिल्म मंजूर कराने का मामला
विज्ञापन

4 of 4
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल देता था धमकियां
प्रिया सोनी का कहना है कि, 'राहुल के पास वैशाली के कुछ पर्सनल और इंटीमेट वीडियो और तस्वीरें थीं, जिनमें वह दोनों थे। ऐसे में राहुल लगातार वैशाली को टॉर्चर कर रहा था कि अगर वह उससे शादी नहीं करती हैं तो सारे वीडियोज और फोटो पब्लिक कर देगा। वह लगातार वैशाली को धमकियां दे रहा था और उसका शोषण कर रहा था। वह कहता था कि वैशाली ने अगर उसके अलावा किसी और से शादी की तो वह सबकुछ सार्वजनिक कर देगा।'

Bigg Boss 16: निमरत और शिव ठाकरे की बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, रोते हुए एक्ट्रेस बोलीं- मुझे एंग्जाइटी इश्यू है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें