कन्नड़ फिल्म ‘777 चार्ली’ और उसके बाद फिल्म ‘कांतारा’ में भी पालतू और वन्य पशुओं को लेकर फिल्म दर्शकों में दिखी उत्सुकता ने भारतीय फिल्म निर्माताओं को एक बार फिर से जानवरों के विषयों वाली फिल्में बनाने का नया हौसला दिया है। ऐसी ही एक फिल्म ‘लकड़बग्घा’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। विक्टर मुखर्जी निर्देशित ये फिल्म भारतीय अभयारण्यों से पशुओं की समुद्र के रास्ते होने वाली अंतर्राष्ट्रीय तस्करी की कहानी है और फिल्म में अभिनेता अंशुमन झा जानवरों के रक्षक का किरदार निभाते नजर आएंगे। अभिनेता वरुण धवन की एक फिल्म ‘भेड़िया’ भी जल्द ही रिलीज होने वाली है।