priya prakash varrier
दरअसल, गूगल ने ये लिस्ट नौ कैटेगरी को लेकर तैयार की है जिसमें मशहूर पर्सनैलिटी, खेल, मनोरंजन, समाचार, गाने, आसपास, कैसे हुआ, ये क्या है और भी कई सोशल मुद्दे। लेकिन इस बीच मनोरंजन क्षेत्र से नैन मटक्का करने वाली प्रिया प्रकाश वारियर नंबर वन पर आईं। बता दें कि प्रिया 18 साल की केरल की रहने वाली एक मलयालम एक्ट्रेस हैं। फिल्म ओरु अदार लव के एक गाने की क्लिप ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया था। यहां तक कि उन्हें नेशनल क्रश तक घोषित कर दिया गया था।