फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुटनों के बल बैठ फैन ने किया प्रपोज तो सारा अली खान ने थाम लिया हाथ, Video वायरल

Thu, 13 Dec 2018 06:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 4
SARA ALI KHAN PROPOSE - फोटो : self
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अपनी पहली फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड के अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। बता दें सारा की डेब्यू फिल्म केदारनाथ रिलीज हो चुकी है। सारा की एक्टिंग लोगों को बेहद पसंद आ रही है। फैंन ने उनकी इस अदा को बेहद सराहा है। हाल ही में सारा एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी का हाथ थामती नजर आ रही हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 4
sara ali khan
वीडियों में सारा अली खान स्टेज पर नजर आ रही हैं और उनसे मिलने एक फैन आता है। यह फैन सारा को देखकर घुटनों के बल बैठ जाता है और कहता है कि मैं जब भी आपको स्क्रीन पर देखता हूं मेरे चेहरे पर मुस्कान दौड़ जाती है। क्या आप मेरा हाथ थामेंगी?..वहीं यह सुनकर सारा जोर से हंसने लगती हैं। और कहती है कि अरे देखों इसका हाथ कांप रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
sara ali khan
वहीं सारा का यह फैन उनसे मिलने की खुशी की वजह से बेहद नर्वस नजर आता है। अपने फैन की खुशी के लिए सारा उसका हाथ थाम लेती हैं। केदारनाथ का चार दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 32 करोड़ रुपये रहा है। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को बेहद पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में उन्होंने मंदाकिनी का किरदार निभाया है। निजी जिंदगी में सारा बेहद ही हसमुख हैं। 
 
विज्ञापन

4 of 4
Sara Ali Khan
वहीं हाल ही में फिल्म को लेकर सारा का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह गरीबों में मिठाई बांटती नजर आ रही थी। सारा अली खान अब अपनी अपकमिंग फिल्म सिम्बा में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में दिखेंगी। इन दिनों सारा अपनी आने वाली फिल्म सिंबा के प्रमोशन में जुटी हैं। फिल्म सिम्बा को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें