सोशल मीडिया किसी की भी जिंदगी रातों रात बदल सकता है। यह कभी पता नहीं होता कि कौन सा वीडियो कब वायरल हो जाए। अगर आपको याद हो डांसिंग अंकल, जो अपने डांस स्टेप्स से हिट हो गए थे। कुछ महीने बाद डांसर युवराज भी हिट रहे थे जिन्हें बाबा जैक्सन के नाम से बुलाया जाने लगा था। यही नहीं कई लड़कियां भी सोशल मीडिया के माध्यम से हिट रही हैं। अपने गुड लुक्स से वो रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं और ‘नेशनल क्रश’ कहलाईं।