सालार की मुहूर्त पूजा
- फोटो : अमर उजाला, हैदराबाद
उधर फिल्म 'सालार' के निर्माता विजय किरागंदुर ने अपने बयान में कहा, 'फिल्म 'बाहुबली' में प्रभास का काम देखकर मैं तो उनका प्रशंसक बन गया। जब मैंने वह फिल्म देखी तो मैं हैरान था। अब मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला है। मुझे इस बात की बहुत खुशी है। हम यह फिल्म कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी भाषा के लिए बनाएंगे। अच्छी बात यह है कि फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ही करेंगे जो इस समय हमारी फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' को भी बना रहे हैं।'