फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया प्रकाश की नई फोटो ने इंटरनेट पर फिर मचाई सनसनी, 24 घंटे में देख चुके हैं लाखों लोग

Fri, 16 Mar 2018 05:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रिया प्रकाश - फोटो : self
प्रिया प्रकाश वॉरियर एक ऐसी शख्सियत हैं जिसे सोशल मीडिया ने रातोंरात एक बेहतरीन सेलेब बना दिया। प्रिया ने सिर्फ अपने फेशियल एक्सप्रेशन और आंखों की कला से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। प्रिया प्रकाश की इन अदाओं को देखने के बाद लोगों का कहना था कि ये आंखें भारत के हर कोने में छा गई हैं। अपनी अदाओं से रातोंरात देश-दुनिया में छा जाने वाली प्रिया प्रकाश वॉरियर एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। इस बार उनका कोई नया वीडियो नहीं बल्कि उनकी एक जानदार फोटो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
priya prakash
प्रिया ने अपने लिए फोटोशूट कराया है जिसमें वह पिंक कलर की ड्रेस में बिल्कुल राजकुमारी लग रही है। इसे वुडपिकर फोटोग्राफी के अनाज जफर ने फोटोशूट किया है पर बड़ी बात यह है कि प्रिया की यह फोटो इतनी जल्दी वायरल हुई है कि 24 घंटे के अंदर इसे करीब 8 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया है। प्रिया की इन तस्वीरों को फोटोशूट एजेंसी ने खुद अपने अकाउंट पर शेयर किया है जबकि प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिर्फ एक फोटो पोस्ट की है।
विज्ञापन

3 of 5
पप्रिया - फोटो : self
प्रिया के फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते ही लोगों के लाइक्स की बाढ़ आ गई है। कुछ ही देर में प्रिया की यह नई फोटो तेजी से वायरल हो गई है। लोग प्रिया को तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो प्रिया को प्रिसेंज कहकर भी बुलाया है। आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश वॉरियर के इंस्टाग्राम पर इस समय 51 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। प्रिया प्रकाश ने गूगल सर्च के मामले में बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोन को भी पछाड़ दिया है। 
 

4 of 5
priya prakash varrier
कुछ दिनों पहले ही प्रिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनको उम्मीद नहीं थी कि उनका यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो जाएगा। वहीं प्रिया का मानना है कि गाने को हिट कराने में सोशल मीडिया का भी बहुत बड़ा हाथ है। प्रिया के अनुसार सोशल मीडिया के दो अहम इफेक्ट्स होते हैं- पॉजिटिव और नेगेटिव। प्रिया के लिए सोशल मीडिया पॉजिटिव रूप में ही उभरा है। सोशल मीडिया की वजह से ही लोगों ने घर बैठकर प्रिया को पहचाना और उसके वीडियो को देख सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priya Prakash
इसके अलावा प्रिया ने बताया कि खूबसूरती सिर्फ बाहर से नहीं दिखती इसे अंदर से देखना होता है। प्रिया का मानना है कि एक्ट्रेसेस को खूबसूरत दिखने के लिए किसी भी प्रेशर में नहीं रहना चाहिए। खूबसूरती अपने आप सामने आ जाती है। प्रिया ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी वजह से मलयालम सिनेमा के बारे में और ज्यादा लोग जानने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें