फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का को फिर हनीमून पर ले जा सकते हैं विराट कोहली, इस देश के मंत्री ने भेजा न्योता

Fri, 16 Mar 2018 05:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
anushka
क्रिकेट से थोड़ा सा ब्रेक लेकर अब विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को टाइम देने का प्लान बना रहे हैं। खबर है कि वह जल्द ही अनुष्का को दूसरे हनीमून पर ले जा सकते हैं। सूत्रों की मानें तो श्रीलंका के खेल मंत्री दयासीरी जयसेकरा ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को छुट्टियों में श्रीलंका घूमने का न्योता दिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
anushka sharma
जयसेकरा ने कहा है कि वह कोहली को खेलने का न्योता नहीं दे रहे हैं बल्कि वह चाहते हैं कि कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा कुछ दिन श्रीलंका में टाइम स्पेंड करें। शादी के बाद से वह अभी तक श्रीलंका नहीं आए हैं। जयसेकरा ने कहा है कि यह कपल उनके देश का मेहमान बन सकता है। यहां देखने के लिए कई अच्छी जगह हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
ANUSHKA SHARMA
आपको बता दें कि श्रीलंका के खेलमंत्री दयासीरी जयसेकरा विराट कोहली के बहुत बड़े फैन हैं और पिछले साल अगस्त में भारत-श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान खास तौर पर कोहली की बैटिंग देखने के लिए स्टेडियम में पहुंचे थे।
विज्ञापन

4 of 4
Virat Anushka
हालांकि कोहली ने श्रीलंका के खेल मंत्री के इस न्योते पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि सूत्रों का मानना है कि वह पत्नी अनुष्का शर्मा को दूसरे हनीमून पर ले जा सकते हैं। गौरतलब है कि इन दिनों विराट कोहली ने क्रिकेट से थोड़ा ब्रेक लिया है और श्रीलंका के दौरे पर गई भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें