फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'श्रीदेवी बंगलो' से ट्रोल हुईं प्रिया प्रकाश और फिल्म मेकर्स, यूजर्स बोले- 'दिखाता है गंदी मानसिकता'

Tue, 15 Jan 2019 05:58 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sridevi Bungalow - फोटो : twitter
26 सेकेंड के वीडियो में आंखों के इशारे करके नेशनल क्रश कहलाई जानी वाली प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। प्रिया प्रकाश वारियर की डेब्यू फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।  फिल्म के नाम और ट्रेलर को देख दर्शकों को ऐसा लगा कि यह श्रीदेवी की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज होते ही बोनी कपूर ने फिल्म की टीम को लीगल नोटिस भेज दिया है तो वहीं प्रिया सहित फिल्म के मेकर्स को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।  
विज्ञापन

2 of 5
Sridevi Bungalow - फोटो : twitter
'श्रीदेवी बंगलो' फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत मंबुली और प्रिया प्रकाश इस बात से इंकार कर रही हैं कि फिल्म श्रीदेवी पर आधारित है। हालांकि फिल्म के ट्रेलर में एक सीन है जिसमें दिखाया गया है कि एक्ट्रेस की लाश बाथटब में मिलती है। इस बात से यह आशंका और बढ़ रही है कि फिल्म श्रीदेवी पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही प्रिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Sridevi Bungalow - फोटो : twitter
एक यूजर ने लिखा - 'श्रीदेवी बगंलो बहुत ही गंदा तरीका है किसी इंडियन ऑइकन को इस तरह से दिखाने का। इस फिल्म को बैन कर देना चाहिए। किसी को भी इस तरह की हरकत करने की परमीशन नहीं मिलनी चाहिए।' वहीं एक और यूजर ने लिखा- 'मुझे तो यकीन ही नहीं आ रहा है। उन्हें गए हुए अभी एक साल भी नहीं हुआ है और इस तरह की फिल्म बन गई। उम्मीद है कि फिल्म बैन हो जाएगी। आप लोगों को फिल्म बनाने से पहले एक बार तो उनके पति और दो बेटियों के बारे में सोच लेना चाहिए था।'


 

4 of 5
Sridevi Bungalow - फोटो : twitter
इस बीच एक और यूजर ने लिखा - 'बहुत ही खराब और बेकार फिल्म है। यह आपकी गंदी मानसिकता दिखाता है। बोनी कपूर ने फिल्म के मेकर्स और डायरेक्टर को लीगल नोटिस भेज दिया है।' आपको बता दें, लीगल नोटिस मिलने की जानकारी फिल्म के डायरेक्टर ने खुद दी है। उन्होंन कहा, 'हमें पिछले हफ्ते बोनी कपूर की ओर से लीगल नोटिस भेजा गया है और इसे देख लेंगे ।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sridevi Bungalow - फोटो : twitter
डायरेक्टर ने कहा - 'मैं बता दूं कि मेरी फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है। मैंने बोनी कपूर को बताया भी कि श्रीदेवी एक कॉमन नाम है। फिल्म में प्रिया भी एक एक्ट्रेस का रोल प्ले कर रही हैं। हम देख लेंगे।' बॉलीवुलाइफ डॉट कॉम की खबर के अनुसार, प्रिया के पिता ने लीगल नोटिस के बारे में बात करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, 'ये डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का मामला है ।' ये बात तो साफ है कि प्रिया प्रकाश की डेब्यू फिल्म ही रिलीज से पहले विवादों में आ गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें