फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल क्रश प्रिया प्रकाश के खिलाफ FIR होते ही सामने आए डायरेक्टर, खोल दी सच्चाई

Thu, 15 Feb 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
priya
रातों-रात छोटे से वीडियो से स्टार बनी प्रिया प्रकाश के सामने एक मुसीबत आ खड़ी हुई है। हैदराबाद के मुस्लिम यूथ ने प्रिया प्रकाश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में फिल्म के मेकर उमर लूलू और प्रिया प्रकाश पर मुस्लिमों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

2 of 4
Priya Prakash
इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर के साथ खुद प्रिया के बचाव में आगे आए हैं। ओमर लूलू ने कहा कि यह गाना इस्लाम विरोधी नहीं है बल्कि यह मोहम्मद साहब की तारीफ करता है। यह रोमांटिक गाना नहीं है बल्कि एक पारंपरिक मुस्लिम गाना है। यह कुछ अवसरों पर गाया जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रिया प्रकाश
ओमर लूलू ने कहा 'वीडियो के कुछ दृश्यों के कारण यह रोमांटिक जैसा दिख रहा है। मैं साफ कर दूं कि यह गाना किसी भावनाओं को आहत नहीं कर रहा है। इसमें इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ कुछ भी नहीं है। यह बहुत ही पुराना गाना है, जिसे सभी समुदायों द्वारा गाया जाता है।' 
 
विज्ञापन

4 of 4
प्रिया प्रकाश
आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश का यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि वो रातों-रात पूरे इंडिया की धड़कन बन गईं। हैदराबाद के एक शख्स ने फेसबुक लाइव में बताया कि लड़की के एक्सप्रेशन गाने के लिरिक्स की बेइज्जती कर रहे हैं। इस शख्स का नाम अदनान कमर है। मुस्लिम समुदाय को प्रिया प्रकाश के एक्सप्रेशन और गाने के लिरिक्स को लेकर आपत्ति है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। इसके अलावा FIR लिखवाने वाले शख्स मोहम्मद अब्दुल ने कहा कि उन्हें प्रिया प्रकाश के फिल्मों में काम करने से कोई आपत्ति नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें