फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया प्रकाश की आंखों के तीर ने सलमान को किया घायल, 2 दिन में ही 'बाहुबली' की देवसेना को भी पछाड़ा

Wed, 14 Feb 2018 01:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रिया प्रकाश
सोशल मीडिया ने मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर को पॉपुलर कर दिया। प्रिया फिल्म 'ओरू अदार लव' से डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म का गाना भी काफी हिट हुआ है। प्रिया के इस वीडियो को देख टीनएज ग्रुप को उनसे प्यार हो गया। लोग उन्हें डेट पर चलने के लिए अप्रोच करने लगे।
विज्ञापन

2 of 6
प्रिया प्रकाश
प्रिया के सुपर क्यूट एक्सप्रेशन वाला एक और वीडियो सामने आया है। यह फिल्म का टीजर है। इस वीडियो को 16 घंटे में 31 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। पॉपुलर होने के बाद प्रिया के सोशल मीडिया फॉलोवर्स भी तेजी से बढ़े।
विज्ञापन

3 of 6
प्रिया प्रकाश
एक दिन में ही 18 साल की प्रिया के इंस्टाग्राम पर 2.6 मिलियन फॉलोवर हो गए हैं। इस मामले में प्रिया ने मलयाली सुपरस्टार मोहनलाल को भी पछाड़ दिया है। इसके अलावा पॉपुलर एक्टर दलकर सलमान के फॉलोवर भी 1.9 मिलियन हैं।

4 of 6
प्रिया प्रकाश
इतना ही नहीं 'बाहुबली' की देवसेना के भी अभी तक 2 मिलियन फॉलोवर हो पाए हैं। बता दें कि प्रिया फिल्ममेकर उमर लूलू की फिल्म 'ओरू अदार लव' से डेब्यू कर रही हैं। प्रिया की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देख उनकी मां ने उन्हें हॉस्टल भेज दिया है।

विज्ञापन

5 of 6
प्रिया प्रकाश
हाल ही में प्रिया ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहती हैं। उन्हें पिंक फिल्म के डायरेक्टर अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने कॉल किया था और फिल्म भी ऑफर की थी।  लेकिन फिलहाल वो कोई फिल्म साइन नहीं कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रिया प्रकाश
बता दें कि पॉपुलर होने के बाद प्रिया प्रकाश के सामने एक मुसीबत आ खड़ी हुई है। हैदराबाद के मुस्लिम यूथ ने प्रिया प्रकाश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में फिल्म के मेकर उमर लूलू और प्रिया प्रकाश पर मुस्लिमों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें