फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर प्रिया प्रकाश ने बताया ब्वॉयफ्रेंड का नाम तो टूट गए लाखों दिल

Wed, 14 Feb 2018 01:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'एक आंख मारूं तो रास्ता रुक जाए, दूजी आंख मारूं जमाना झुक जाए', जी हां, इसी गाने को सार्थक कर प्रिया प्रकाश एक ही रात में नेशनल क्रश बन गई हैं। वैलेंटाइन वीक में प्रिया का आंख मारने वाला वीडियो वायरल हुआ है। ऐसे में प्रिया का वैलेंटाइन कौन है, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। अगर ये सवाल आपके भी मन में है तो इसका जवाब हम आपको दे रहे हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
एक इंटरव्यू में प्रिया ने खुलासा किया है कि उनका वैलेंटाइन कौन है। जब उनसे पूछा गया कि फिलहाल आपका वैलेंटाइन कौन होगा, तो उन्होंने कहा, ''रोशन।" जी हां, ये कोई और नहीं रोशन अब्दुल रहूफ ही हैं जो इस वीडियो में प्रिया के साथ नजर आ रहे हैं। प्रिया ने रोशन को ही इस वीडियो में आंख मारी है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
ये बात सुनकर लाखों लोगों का दिल टूट गया होगा। लेकिन हम आपको बताते हैं कि इसमें दिल टूटने की कोई वजह नहीं है। प्रिया का दावा है कि असल जिंदगी में फिलहाल उनका कोई वैलेंटाइन नहीं है और उनका कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं है। प्रिया क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग ले चुकी हैं और अब म्यूज़िक की पढ़ाई  कर रही हैं।
 

4 of 5
इन्हीं सब के बीच प्रिया प्रकाश के सामने एक मुसीबत भी आ खड़ी हुई है। हैदराबाद के मुस्लिम यूथ ने प्रिया प्रकाश के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराई है। शिकायत करने वालों के अनुसार फिल्म के मेकर उमर लूलू और प्रिया प्रकाश ने मुस्लिमों की भावनाएं आहत की हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : self
शिकायत में कहा गया है कि 'Manikya Malaraya Poovi'गाने का अंग्रेजी में अनुवाद  करने के बाद वह मुस्लिमों के पैगंबर की बेइज्जती करता हुआ लगता है। हैदराबाद के एक शख्स ने फेसबुक लाइव में बताया कि लड़की के एक्सप्रेशन गाने के लिरिक्स की बेइज्जती कर रहे हैं। इस शख्स का नाम अदनान कमर है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें