फिल्म 'पृथ्वीराज' का ट्रेलर इस समय काफी चर्चा बटोर रहा है। अक्षय कुमार फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, उनके साथ फिल्म में मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में होंगी। ट्रेलर की भव्यता को देखकर साफ पता चल रहा है कि फिल्म को बड़े बजट के साथ बनाया गया है। इन दोनों सितारों के अलावा, चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, सोनू सूद, आशुतोष राणा, साक्षी तंवर, मानव विज और ललित तिवारी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आने वाले हैं। फिल्म पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर बने ब्रज भाषा महाकाव्य, 'पृथ्वीराज रासो' पर आधारित है। फिल्म को मिल रहीं सुर्खियों के बीच हम आज इसकी पूरी स्टार कास्ट के द्वारा चार्ज की गई फीस के बारे में बात कर रहे हैं।