धूप
- फोटो : सोशल मीडिया
धूप (2003)
यह फिल्म कैप्टन अनुज नायर पर आधारित है, जो 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे। इस फिल्म में कैप्टन अनुज नायर के पिता एसके नैयर की भूमिका ओम पुरी ने निभाई, जबकि मां सविता कपूर का किरदार अभिनेत्री रेवती ने अदा किया। इस फिल्म में कारगिल युद्ध के दौरान टाइगर हिल पर लड़ी गई लड़ाई को केंद्र में रखा गया। हालांकि, फिल्म में प्रमुख रूप से युद्ध नहीं, बल्कि सेना के शहीद जवान के परिवार के संघर्ष को दिखाया। मेजर रोहित कपूर भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हो जाते हैं तो सरकार रोहित के परिवार को अपनी जीविका चलाने के लिए एक पेट्रोल पंप प्रदान करती है। उसे चलाने की इजाजत सरकारी दफ्तरों से पाने में रोहित के परिवार को बहुत संघर्ष करना पड़ता है। फिल्म का निर्देशन अश्विनी चौधरी ने किया। प्राइम, हंगामा पर इस फिल्म को ऑनलाइन देखा जा सकता है।