अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
मां के हाथ का अजवायन का पराठा पसंदीदा डिश
वीडियो में अक्षय कार में बैठे हुए हैं। सबसे पहले शख्स पूछता है कि हम कहां जा रहे हैं। इस पर अक्षय ने कहा, 'मैं तुम्हें मड आइलैंड लेकर चलता हूं।' अक्षय के हाथ में एक ड्रिंक लगी हुई है। उसके बारे में पूछे जाने पर अक्षय बताते हैं, 'इसमें पालक, एलोवेरा और चुटकीभर हल्दी है।' इसके बाद जब अक्षय से जब एक फिटनेस सूत्र पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अपना डिनर सूरज छिपने से पहले खा लें।' जब उनसे पूछा गया कि अगर कैलोरी की बात न हो तो क्या खाना पसंद करेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि मेरी मां हर रविवार को अजवाइन का पराठा बनाती थीं। उन्होंने बताया कि उन्हें इंडियन फूड ही सबसे ज्यादा पसंद है। खासतौर से दिल्ली और पंजाब की तरफ सरसों का साग।