द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
उसे फांसी दो- शारदा पंडित
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में शारदा पंडित की शानदार भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री भाषा सुंबली ने कहा है कि 'यासीन मलिक को मौत की सजा दी जानी चाहिए थी। बलात्कारी और आतंकवादी को मौत की सजा से कम कुछ भी कश्मीरी पंडितों के लिए न्याय नहीं माना जा सकता है। मलिक, जिसने भारतीय वायु सेना के चार अधिकारियों, निर्दोष कश्मीरी हिंदू पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को मार डाला उसे केवल आजीवन कारावास की सजा देना काफी नहीं है। उसे फांसी दी जानी चाहिए, ताकि वह जेल में रहकर निर्दोषों की कीमत पर अपनी रिहाई की मांग न करे।"