टीवी शो 'बढो बहू' में काम कर रहे एक्टर प्रिंस नरूला की उस वक्त जान पर बन आई जब वो एक सुसाइड सीन शूट कर रहे थे। अगर टीम सही वक्त पर हरकत में ना आई होती तो उनकी जान भी जा सकती थी।
आखिर ऐसा क्या हुआ ? जानिए आगे की स्लाइड्स में।
विज्ञापन
डायरेक्टर को लगा हीरो एक्टिंग कर रहा है लेकिन सच में लग गई फांसी
2 of 5
- फोटो : Twitter
हुआ यूं कि प्रिंस इस शो के लिए एक सीक्वेंस शूट कर रहे थे जिसमें उन्हें बढो से शादी करने से बचने के लिए सुसाइड करना था। इसके लिए वो अपने गले में फांसी का फंदा डाल रहे थे। लेकिन इसी बीच उनका बैलेंस बिगड़ गया और टेबल सरक गया जिस पर वो खड़े थे। इससे फांसी का फंदा प्रिंस नरूला के गले में फंस गया और वो लटक गए।
विज्ञापन
डायरेक्टर को लगा हीरो एक्टिंग कर रहा है लेकिन सच में लग गई फांसी
3 of 5
इससे प्रिंस के होश उड़ गए और वो कुछ भी बोलने की स्थिति में नही रहे जबकि शो की बाकी टीम को लगा कि वो एक्टिंग कर रहे हैं। लेकिन स्थिति का आभास होते ही पूरी टीम हरकत में आई और प्रिंस को बचा लिया गया। लेकिन इस दौरान डायरेक्टर ने कैमरा बंद नहीं किया जिससे सीन भी परफेक्ट तरीके से शूट हो गया। लेकिन इस दौरान प्रिंस की जान जाते-जाते बची।
डायरेक्टर को लगा हीरो एक्टिंग कर रहा है लेकिन सच में लग गई फांसी
4 of 5
प्रिंस नरूला के मुताबिक, वो काफी डर गए थे। उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ऐसा होगा। उनके गले में अभी भी निशान हैं। प्रिंस अब उम्मीद करते हैं कि दर्शकों को ये सीन पसंद आए क्योंकि इसमें उनकी जान और मेहनत दोनो लगी हैं।