एमटीवी रोडीज से लेकर बिग बॉस तक हर रिएलिटी शो के विजेता रहे प्रिंस नरूला आज टीवी का जाना माना नाम हैं। युवाओं में प्रिंस को बेहद पसंद किया जाता है। उनका जन्म 24 नवंबर 1990 को चंडीगढ़ में हुआ था। मिस्टर पंजाब का खिताब जीतने के बाद प्रिंस ने एमटीवी रियलिटी शो, रोडीज एक्स 2 जीता। रोडिज के बाद प्रिंस स्प्लिट्स्विला में भी नजर आए, जिसमें उन्होंने फिर से जीत हासिल की। जिसके बाद उन्हें टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस 9 का खिताब भी अपने नाम कर लिया। एक साल में प्रिंस नरूला ने तीन रिएलिटी शो जीतकर,घर घर में लोकप्रिय हो गए। आज प्रिंस नरूला के जन्मदिन के मौके पर जानिए जीत के साथ साथ किन हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है प्रिंस नरूला का नाम।