फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं वो बला हूं' से लेकर 'कर भला हो तो भला' तक , प्रेम चोपड़ा के ये 10 डायलॉग्स, जो उनकी पहचान बन गए

Sun, 22 Sep 2019 10:12 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रेम चोपड़ा - फोटो : file photo
पंजाबी के बाद हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले कलाकार प्रेम चोपड़ा का जन्मदिन 23 सितंबर को होता है। प्रेम चोपड़ा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। फिल्मों में उनके डायलॉग्स आज भी सिनेमाप्रेमियों की जुबान से सुनने को मिल सकते हैं। ऐसे में जन्मदिन के इस खास मौके पर आज हम आपको प्रेम चोपड़ा के कुछ शानदार डायलॉग्स से रूबरू करवाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
prem chopra - फोटो : file photo
डायलॉग- प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा
प्रेम चोपड़ा का ये डायलॉग फिल्म बॉबी का है। ये फिल्म साल 1973 में आई थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर, डिंपल कपाड़िया और प्राण जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 

डायलॉग- मैं वो बला हूं, जो शीशे से पत्थर को तोड़ता हूं
फिल्म सौतन का ये डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर है। इस फिल्म में राजेश खन्ना,पद्मिनी कोल्हापुरी और टीना मुनीम जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म साल 1983 में आई थी। 
विज्ञापन

3 of 6
prem chopra - फोटो : file photo
डायलॉग- शराफत और ईमानदारी का सर्टिफिकेट ये दुनिया र्सिफ उन्हें देती है जिनके पास दौलत होती है
ये डायलॉग फिल्म 'आग का गोला' में है। ये फिल्म 1989 में आई थी। इस फिल्म में प्रेम चोपड़ा के साथ सनी देओल, डिंपल कपाड़िया और शक्ति कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 

डायलॉग- कैलाश खुद नहीं सोचता दूसरों को मजबूर करता है सोचने के लिए
फिल्म 'कटी पतंग' का ये डायलॉग भी काफी मशहूर हुआ था। इस फिल्म में राजेश खन्ना, आशा पारेख, बिंदु, नजीर हुसैन और मदन पुरी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म साल 1971 में आई थी। 

4 of 6
prem chopra - फोटो : file photo
डायलॉग- बादशाहों का अंदाजा बहुत कम गलत होता है और जब गलत होता है तो वो बादशाह नहीं रहते
ये डायलॉग है फिल्म 'अलीबाबा चालीस चोर' से। ये फिल्म साल 1980 में आई थी। इस फिल्म में प्रेम चोपड़ा के अलावा धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जीनत अमान और मेक मोहन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।

डायलॉग- राजनीति की भैंस के लिए दौलत की लाठी की जरूरत होती है
फिल्म 'खिलाड़ी' के इस डायलॉग ने भी काफी रंग जमाया था। इस फिल्म अक्षय कुमार, दीपक तिजोरी, आयशा जुल्का और शक्ति कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म साल 1992 में आई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रेम चोपड़ा - फोटो : file photo
डायलॉग-  जिनके घर शीशे के होते हैं वो बत्ती बुझा कर कपड़े बदलते हैं
फिल्म 'सौतन' का ये डायलॉग तो तब से लेकर आज तक जोक्स में शामिल रहा है। इस फिल्म में राजेश खन्ना,पद्मिनी कोल्हापुरी और टीना मुनीम जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म साल 1983 में आई थी। 

डायलॉग- अपोजीशन अगर जनता को भाषण देती है तो हम जनता को राशन देंगे 
फिल्म 'खिलाड़ी' का ये डायलॉग भी मशहूर हुआ। इस फिल्म अक्षय कुमार, दीपक तिजोरी, आयशा जुल्का और शक्ति कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म साल 1992 में आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
prem chopra - फोटो : file photo
डायलॉग- नंगा नहाएगा क्या और निचोड़ेगा क्या
प्रेम चोपड़ा के ये डायलॉग फिल्म दुल्हे राजा का है। इस फिल्म में गोविंद, कादर खान, रवीना टंडन और मोहनीश बहल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म 1998 में आई थी। 

डायलॉग- कर भला हो तो भला
इस शानदार कहवात को प्रेम चोपड़ा और गुलशन ग्रोवर की जोड़ी ने फिल्म 'राजा बाबू' बेहद शानदार तरीके से पेश किया। ये फिल्म साल 1994 में आई थी। इस फिल्म में गोविंदा, करिश्मा कपूर, कादर खान और शक्ति कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें