सेक्रेड गेम्स
- फोटो : सोशल मीडिया
सेक्रेड गेम्स के एमी अवार्ड्स 2019 में नामांकित होने पर बोले सैफ
देश भर में धमाल मचाने के बाद वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। हाल में इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2019 में इस बहुचर्चित वेब सीरीज को बेस्ट ड्रामा सीरीज के लिए नामांकित किया गया है। इस बीच सेक्रेड गेम्स के एमी अवार्ड्स 2019 में नामांकित होने पर सैफ अली खान का बयान आया है। उन्होंने कहा- ‘यह बहुत शानदार पल है, हमारा विचार सच्चाई से मंच पर कुछ पेश करना था जो अंतरराष्ट्रीय हो। कुछ ‘नारकोस’ जैसा जो नेटफिक्स का ओरिजनल है और जो आपको अपनी कहानी,अपने तरीके से कहने के लिए प्रेरित करे। ’’ सैफ अली खान ने एमी अवार्ड्स 2019 में नामांकित होने पर इसका पूरा श्रेय टीम, प्रोडक्शन,निर्देशक और अभिनेताओं को दिया है।