prem chopra
- फोटो : amar ujala
दरअसल, अपनी बेटी से जुड़े इस दिलचस्प किस्से को खुद प्रेम चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने बताया कि एक फिल्म के प्रीमियर के दौरान वह अपनी बेटी को साथ लेकर गए थे। इस दौरान पूरी फिल्म देखने के बाद सिर्फ उन्हें घूरती रही। इतना ही नहीं वह उनके विलेन वाले रूप को देख इतना धबरा गई थी कि उनसे बात तक नहीं कर पा रही थी। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी बेटी को समझाया कि वह फिल्मों में जो करते हैं, वह केवल उनका काम है। प्रेम चोपड़ा ने शहीद, उपकार, पूरब और पश्चिम, दो रास्ते, कटी पतंग, दो अनजाने, जादू टोना, काला सोना, दोस्ताना, क्रांति, फूल बने अंगारे जैसी फिल्मों में काम किया है, जिनके लिए वो हमेशा याद किए जाएंगे।