भूतनाथ का एक सीन
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
फिल्म: भूतनाथ
अमिताभ बच्चन वर्सेज खालिद मोहम्मद
फिल्म 'भूतनाथ' साल 2008 में प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जूही चावला और शाहरुख खान की मुख्य भूमिकाएं थी। फिल्म समीक्षक खालिद मोहम्मद ने इस फिल्म की समीक्षा लिखते समय अमिताभ बच्चन को एक खुली चिट्ठी लिखी और उसमें अमिताभ के इस फिल्म में किए गए अभिनय को लेकर तमाम ऐसी बातें लिखीं जो अमिताभ बच्चन पर सीधा सीधा व्यक्तिगत हमला दिखती थीं। एक अंग्रेजी अखबार में छपे इस रिव्यू को पढ़ने के बाद अमिताभ बच्चन ने एक लंबा ब्लॉग लिखा। और, अपने घर पर खालिद के आने, खाने की टेबल पर पसरे रहने, महंगी वाइन पीने जैसी तमाम ऐसी निजी बातें लिख डालीं, जो उनके कद की शख्सीयत से अपेक्षित नहीं थी। खालिद की इस चक्कर में अंग्रेजी अखबार की नौकरी भी चली गई।