फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Preity Zinta: प्रीतम सिंह जिंटा है प्रीति का असली नाम? अभिनेत्री ने वायरल अफवाह पर दी प्रतिक्रिया

Thu, 14 Dec 2023 04:45 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बीते दिन कुछ रिपोर्ट्स में प्रीति जिंटा का असली नाम प्रीतम सिंह जिंटा बताया गया। अभिनेत्री ने इसी अफवाह पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
1 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा, बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रही हैं। हालांकि, शादी के बाद अभिनेत्री बेहद कम ही पर्दे पर नजर आती हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, बीते कुछ दिनों से ये अफवाह फैली हुई है कि अभिनेत्री का नाम पहले प्रीतम सिंह जिंटा था, जिसे बाद में उन्होंने बदलकर प्रीति जिंटा कर लिया। इसी अफवाह पर अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा ने एक वीडियो के माध्यम से अपने नाम को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। प्रीति के अनुसार, विकिपीडिया, गूगल और कई मीडिया प्रकाशनों का कहना है कि उनका नाम पहले प्रीतम सिंह जिंटा था, जिसे बाद में उन्होंने बदलकर प्रीति जिंटा कर लिया। हालांकि, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। अभिनेत्री ने वीडियो जारी कर कहा कि उन्होंने इसे लोगों को यह स्पष्ट करने के लिए बनाया है कि उनका नाम कभी भी प्रीतम सिंह जिंटा नहीं था।
विज्ञापन

3 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'आज जब मैंने एक मीडिया आर्टिकल में पढ़ा कि मेरा असली नाम प्रीतम सिंह जिंटा है, तो मुझसे रहा नहीं गया। मैं आपसे यह कहना चाहती हूं कि यह फेक न्यूज है। सच तो यह है कि हमारी फिल्म सोल्जर के सेट पर बॉबी देओल मुझे मजाक से प्रीतम सिंह बुलाते थे। फिल्म हिट हो गई, हमारी दोस्ती गहरी हो गई और यह नाम मेरे साथ ऐसा चिपका की अभी तक मेरा पीछा ही नहीं छोड़ रहा।'

Divyenndu: 'मुन्ना भैया' बनने के बाद दिव्येंदु को एक जैसे रोल होने लगे थे ऑफर, बोले- यह कुआं मैंने ही खोदा

4 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा ने आगे लिखा, 'तब से आज तक मैं लोगों को बोल-बोल के थक चुकी हूं कि मेरा असली नाम प्रीति जिंटा है, और मैंने फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम नहीं बदला। आशा करती हूं कि मीडिया वाले इस सफाई के बाद अपनी गलती ठीक कर देंगे।'

Killer Soup: मनोज बाजपेयी और कोंकणा सेन शर्मा की 'किलर सूप' का एलान, इस दिन रिलीज होगी क्राइम थ्रिलर सीरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति ने सभी से इस गलती को दोबारा न दोहराने और इस स्पष्टीकरण को सही तरीके से रखने का आग्रह किया। अभिनेत्री अपने पति और बच्चों जय और जिया के साथ एलए में रहती हैं। अभिनेत्री आईपीएल के दौरान भारत का दौरा करती नजर आती हैं। हालांकि, प्रीति ने पर्दे से दूरी बनाई हुई है, लेकिन उनके फैंस उन्हें फिल्मों में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Suniel Shetty: 'बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड' को लेकर सुनील शेट्टी ने कसा तंज, बोले- अब कहां हैं ये सभी ट्रोल्स?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें