बॉलीवुड एक्ट्रेस और किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। पहले वो टीम के मेंटोर वीरेंद्र सहवाग के साथ विवादों की वजह से सुर्खियों में रहीं। अब उनकी टीम की परफॉर्मेंस भी सही नहीं चल रही है। दरअसल, रिकॉर्ड पर नजर डालें तो किंग्स इलेवन की टीम शुरुआती 6 मैच में केवल 1 ही हारी थी, वहीं बीते 7 मैचों में टीम केवल 1 मैच ही जीत सकी है। टीम की हार के साथ ही प्रीति जिंटा का चेहरा भी बदलता चला गया।