फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब करीना ने छोटी उम्र के एक्टर संग किया रोमांस, किसी से 8 साल तो किसी से 5 साल थीं बड़ी

Fri, 18 May 2018 08:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर
37 वर्षीय करीना कपूर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में एक बार फिर जल्द बड़े परदे पर दिखाई देंगी। इसके अलावा करीना कपूर को करण जौहर ने भी अगली फिल्म के लिए साइन किया है। जिसमें उनके साथ 29 साल के कार्तिक आर्यन होंगे जो करीना से 8 साल छोटे हैं। करीना इससे पहले भी छोटे एक्टर के साथ परदे पर रोमांस करती नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Sumit Vyas
1 जून को रिलीज होने जा रही करीना कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में उनके अपोजिट एक्टर सुमित व्यास हैं। सुमित व्यास करीना से 2 साल छोटे हैं। फिल्म में सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा भी मेन लीड में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
imran khan
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म में करीना 2 साल छोटे इमरान खान के साथ रोमांस करती दिखी थीं हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।

4 of 5
Kareena Kapoor
2016 में रिलीज हुई आर. बाल्की की फिल्म 'की एंड का' में करीना कपूर 5 साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर के अपोजिट नजर आई थीं। ये एक रोमांटिक-कॉमेडी है जो वर्किंग वूमेन की जिंदगी पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिलजीत दोसांझ
अभिषेक चौबे निर्देशित फिल्म 'उड़ता पंजाब' में करीना कपूर के साथ दिलजीत दोसांझ थे। 2016 में रिलीज हुई ये फिल्म अपने सब्जेक्ट को लेकर सेंसर बोर्ड में फंसी रही। कोर्ट के फैसले के बाद बड़े परदे पर ये रिलीज हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें