प्रीति जिंटा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति का जन्म 31 जनवरी 1975 को शिमला, हिमाचल प्रदेश में हुआ था। प्रीति के पिता का नाम दुर्गानंद जिंटा और मां का नाम नीलप्रभा है। प्रीति जिंटा के पिता इंडियन आर्मी में ऑफिसर थे। प्रीति की स्कूली पढ़ाई शिमला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस और मैरी स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने सेंट बेड़े कॉलेज शिमला से आगे की पढ़ाई की। प्रीति ने ग्रेजुएशन इंग्लिश ऑनर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन क्रिमिनल साइकोलाजी से किया है। उनकी गिनती बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी एक्ट्रेसेस में होती है।