केरल में एक गर्भवती हथिनी की दर्दनाक हत्या को लेकर पूरे देश में गम और गुस्सा है। सोशल मीडिया पर लोग उन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जिन्होंने उस गर्भवती हथिनी को विस्फोटक भरा अनानास खिलाया दिया था। कहते हैं जानवर इंसान के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं लेकिन जब इंसान ही हैवानियत पर उतर आए तो क्या किया जा सकता है। केरल की ये घटना इंसानियत को तार तार करती है।