फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली फिल्म से स्टार बन गई थीं प्रीति झंगियानी, बेटे को मिल चुकी है जान से मारने की धमकी

Sat, 17 Aug 2019 02:52 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
preeti jhangiani - फोटो : social media
फिल्म 'मोहब्बतें' से सफलता का स्वाद चखने वालीं एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी 18 अगस्त को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रही हैं। प्रीति की ये बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी जो सुपरहिट रही थी। इस फिल्म की सफलता के बाद प्रीति से उनके फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं। लेकिन जल्द ही एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से ही दूरी बना ली थी।
विज्ञापन

2 of 7
preeti jhangiani - फोटो : social media
'मोहब्बतें' के बाद प्रीति ने 'ना तुम जानो न हम', 'आवारा पागल दीवाना' और 'एलओसी कारगिल' जैसी फिल्में की। हालांकि इन फिल्मों को सफलता नहीं मिल पाई। ऐसा कहा जाता है कि फ्लॉप फिल्में देने के बाद प्रीति ने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला ले लिया। प्रीति ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है।

न्यूयॉर्क के सैलून में बाल कटवाने पहुंचे ऋषि कपूर, एक शख्स ने पहचाना और बजाया- 'मैं शायर तो नहीं'
विज्ञापन

3 of 7
Preeti Jhangiani
प्रीति ने साल 2008 में मॉडल और एक्टर परवीन डबास के साथ शादी की थी। इसके बाद 11 अप्रैल 2011 को प्रीति ने बेटे जयवीर को जन्म दिया था। फिर 27 सितंबर 2016 को उनका दूसरा बेटा देव पैदा हुआ। बता दें कि प्रीति इन दिनों मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने परिवार के साथ रहती हैं । 

करिश्मा कपूर ने सैफ अली खान को दी जन्मदिन की बधाई, पुरानी फोटो शेयर कर लिखा- 'We Love You'

4 of 7
preeti jhangiani - फोटो : social media
फिल्मों से दूर रहने वालीं प्रीति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें अपडेट करती रहती हैं। 39 साल की उम्र में भी प्रीति अपने आप को फिट रखती हैं। प्रीति पिछले साल उस वक्त चर्चा में आ गई थीं जब वो और उनके पति पुलिस स्टेशन में नजर आए। दरअसल, प्रीति के 7 साल के बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

 
विज्ञापन

5 of 7
preeti jhangiani
एक इंटरव्यू में प्रीति झंगियानी ने बताया था, 'मेरा बेटा जयवीर पार्क में दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहा था। वहां दूसरी बिल्डिंग के बच्चे भी मौजूद थे। खेल-खेल में ही बच्चों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी बीच एक बच्चे ने मेरे बेटे को थप्पड़ जड़ दिया था।'

 
विज्ञापन

6 of 7
Preeti Jhangiani
'घटना के वक्त मैं वहां नहीं थीं लेकिन दूसरे बच्चों के पैरेंट्स मौजूद थे। जिस बच्चे ने मेरे बच्चे को मारा उसने अपने घर में ये बात बताई। बच्चे के दादा आरिफ सिद्दीकी पार्क में आए और किसी की बात न सुनकर मेरे बेटे को उल्टा सीधा बोलना शुरू कर दिया। यही नहीं उन्होंने मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Preeti Jhangiani
जब वहां एक महिला ने पूरे मामले को संभालने की कोशिश की तो आरिफ सिद्दीकी ने कहा, 'तुम चुप रहो मैं औरतों से बात नहीं करता। जिसे बच्चों और महिलाओं से बात करने का तरीका तक नहीं पता उसकी शिकायत करना जरूरी है।' घटना के वक्त ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा राय वहां मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें