फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आकाश-श्लोका के प्रीवेडिंग सेलिब्रेशन में शहीदों के लिए हुई पूजा, अन्न सेवा भी शुरू

Thu, 07 Mar 2019 05:35 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आकाश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
अंबानी परिवार आकाश और श्लोका की शादी को लेकर व्यस्त हो चला है। शादी 9 मार्च से 11 मार्च तक चलेगी। इसके पहले अंबानी फैमिली और उनके रिश्तेदार प्रीवेडिंग सेलिब्रेशन का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं, शादी से पहले मुकेश अंबानी ने एक बार अन्न सेवा का आयोजन किया है। गौरतलब है कि प्रीवेडिंग सेलिब्रेशन में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के लिए भी पूजा रखी गई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
mukesh ambani
बता दें कि बीते मंगलवार को अंबानी निवास एंटीलिया पर संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ था जिसमें बॉलीवुड गायिका श्रेया घोषाल के साथ इंडियन आइडल सीजन 5 फेम  स्वरूप खान और इंडियन आइडल सीजन 10 के विनर सलमान अली ने शानदार परफॉर्मेंस भी दी थी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
mukesh ambani
इस संगीत सेरेमनी में 1600 मेहमानों ने दस्तक दी थी जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स भी शामिल हुए थे। इस दौरान एंटिलिया को एक बार फिर दुल्हन की तरह सजाया गया। संगीत सेरेमनी की थीम इंडियन थी जिसके चलते समारोह में केवल भारतीय फॉक और पारंपरिक गानों से समा बांधा गया था। वहीं, आकाश-श्लोका के लिए रखी गई पूजा में देश के शहीद हुए जवानों के लिए भी प्रार्थना हुई थी। 

4 of 5
Nita Ambani
बता दें कि 9 मार्च को जियो वर्ल्ड सेंटर में आकाश-श्लोका सात फेरे लेंगे। वहीं, मेदंही सेरेमनी का कार्यक्रम भी यहीं आयोजित होगा। खबर है कि आकाश की बारात दोपहर 3.30 बजे ट्राइडेंट होटल से चलेगी और जियो सेंटर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akash ambani, shloka mehta - फोटो : instagram
इस शाही शादी में हॉलीवुड और बॉलीवुड हस्तियों के अलावा राजनीतिक और उद्योग घराने से जाने-माने लोग दस्तक देंगे। 11 मार्च को जियो वर्ल्ड सेंटर में एक रिसेप्शन भी दिया जाएगा। बता दें कि आकाश और श्लोका बचपन के खास दोस्त है और पिछले साल ही दोनों की सगाई हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें