फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की बायोपिक के सेट पर विवेक ओबेरॉय कर रहे ये काम, तब देते हैं दमदार शॉट

Thu, 07 Mar 2019 04:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
Vivek Oberoi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बायोपिक में दमदार रोल निभाने के लिए अभिनेता विवेक ओबेरॉय को ये काम करना पड़ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विवेक ओबेरॉय सेट पर बहुत कम बात करते हैं। सेट पर कम बात करने का कारण है कि अभिनेता विवेक अपनी ऊर्जा को पीएम मोदी की आवाज निकालने में इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Vivek Oberoi
ट्वीटर पर अपलोड फिल्म के एक पोस्टर में अभिनेता विवेक ओबेरॉय मोदी के किरदार में नजर आ रहे हैं। जिसमें लिखा है देश भक्ति ही मेरी शक्ति है। जिसमें तिरंगे के सामने पीएम मोदी (विवेक ओबेरॉय) शांत भाव में खड़े हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Vivek Oberoi
पिछले कुछ दिनों से दून में हो रही शूटिंग का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। दो अलग-अलग लोकेशन वन अनुसंधान परिसर के साथ ही राजपुर रोड स्थित एक होटल में फिल्म के कुछ दृश्य फिल्माय गए। 

4 of 5
Vivek Oberoi
पीएम मोदी के 2014 तक के राजनैतिक सफर में हुई बड़ी घटना के दृश्य दून में फिल्माए जा रहे हैं। पीएम मोदी के साथ ही बडे़ राजनेता जैसे, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, बीजेपी नेता, अमित शाह, मुरली मनोहर जोशी, एलके आडवाणी, राहुल गांधी, इंद्रा गांधी आदि किरदारों के भी दृश्य फिल्माए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vivek Oberoi
फिल्म में दून के कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। जिसमें जोहड़ी गांव निवासी सतीश शर्मा बड़े उद्योगपति की भूमिका में नजर आएंगे। ओमंग कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म का प्रोडक्शन अभिनेता विवेक के पिता सुरेश ओबेरॉय कर रहे हैं। सुरेश ओबेरॉय भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी कला का जादू दिखा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें