फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Praveen Kumar Sobti: एशियन गेम्स में महाभारत के 'भीम' ने जीता था गोल्ड, बीएसएफ में करते थे नौकरी

Tue, 08 Feb 2022 03:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रवीण कुमार सोबती - फोटो : Social Media
बीआर चोपड़ा की दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली महाभारत को कोई भला कैसे भूल सकता है। इस सीरियल का निर्देशन किया था रवि चोपड़ा ने और संवाद लिखे थे राही मासूम रजा ने। इस सीरियल को देखने के लिए सड़कों पर सन्नाटा परस जाता था। महाभारत का हर किरदार घर-घर में लोकप्रिय था और इन्ही किरदारों में से एक किरदार था ‘गदाधारी भीम’ का। इस किरदार को प्रवीण कुमार सोबती ने निभाया था। आज ‘भीम’ का किरदार निभा कर घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता प्रवीण कुमार का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। प्रवीण कुमार ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रवीण कुमार सोबती - फोटो : Social Media
'अर्जुन अवॉर्ड' से नवाजे गए थे प्रवीण
प्रवीण कुमार का अभिनय कि दुनिया से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था। प्रवीण कुमार सोबती ने अंतराष्ट्रीय खेल में देश का प्रतिनिधित्व किया था। वह डिस्कस थ्रोअर और हैमर थे। प्रवीण कुमार सोबती ने एशियाई और कॉमनवेल्थ गेम्स में जाकर इंडिया के लिये पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। उन्होंने दो बार ओलांपिक में देश का प्रतिनिधित्व भी किया। प्रवीण 1967 में खेल के सर्वोच्च पुरस्कार 'अर्जुन अवॉर्ड' से नवाजे गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
प्रवीण कुमार सोबती - फोटो : Social Media
प्रवीण कुमार ने 1960 और 70 के दौरान एथलेटिक्स में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। साल 1966 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल जीता। साल 1966 और 1970 के एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने देश की सान बढ़ाई। 56.76 मीटर दूरी पर चक्का फेंकने में उनका एशियन गेम्स का रिकॉर्ड था। गेम्स में एक्टिव रहने वाले प्रवीण कुमार सोबती की पीठ में अचानक दर्द होने लगा जिसकी वजह से उन्हें स्पोर्ट्स करने में दिक्कत होने लगी।

4 of 5
प्रवीण कुमार सोबती - फोटो : Social Media
खेल की दुनिया में नाम कमाने के बाद प्रवीण कुमार बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी करने लगे। साल 1980 में उन्होने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। प्रवीण कुमार की कद काठी की वजह से उन्हें भीम का किरदार ऑफर हुआ। उन्होंने इस किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया कि लोग उन्हें भीम के नाम से ही जानने लगे। उन्होंने अपने करियर में 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रवीण कुमार सोबती - फोटो : Social Media
पिछले साल दिसंबर में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह काफी समय से घर में ही हैं और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने सरकार से पेंशन की भी गुहार लगाई। प्रवीण हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन अपने फैंस के दिलों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें