कोबाल्ट ब्लू’ में प्रतीक बब्बर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो जैसे तमाम अंतर्राष्ट्रीय ओटीटी पर लगातार ये दबाव रहता है कि वह समाज के सभी वर्गों का उचित प्रतिनिधित्व अपनी कहानियों में दिखाएंगे। अमेरिका के अश्वेत समाज की कहानियों पर काफी फोकस रखने के बाद इन दिनों इन ओटीटी पर एलजीबीटीक्यू (लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर, क्वीर) समाज की कहानियां दिखाने का भी काफी दबाव है और इन ओटीटी ने इस तरह की कहानियों के लिए काफी बजट भी आवंटित किया हुआ है। करण जौहर की कंपनी से एक्सक्लूसिव करार टूटने के बाद नेटफ्लिक्स अब दूसरी प्रोडक्शन कंपनियों से भी इस तरह की सामग्री बनवाने की कोशिश कर रहा है और उसकी नई फिल्म ‘कोबाल्ट ब्लू’ उसी की अगली कड़ी है।