अभिनेता प्रतीक बब्बर की कमबैक फिल्म मानी जा रही मधुर भंडारकर निर्देशित 'इंडिया लॉकडाउन' उनके लिए जन्मदिन का अनमोल तोहफा बन गई है। 28 नवंबर 1986 को जन्मे प्रतीक की ये नई फिल्म लॉकडाउन के दौरान फंसे अप्रवासी मजदूरों की कहानी है। इस फिल्म में प्रतीक बब्बर ने बिहारी मजदूर माधव का किरदार निभाया है। फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है और फिल्म की रिलीज से पहले ही इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.6 तक जा पहुंची है। फिल्म में प्रतीक बब्बर के अलावा श्वेता बसु प्रसाद, अहाना कुमरा और सई ताम्हणकर की प्रमुख भूमिकाएं है। फिल्म की दिल्ली में हुई एक खास स्क्रीनिंग में प्रतीक के पिता अभिनेता और राजनेता राज बब्बर भी पहुंचे।
Sharman Joshi: 'गोलमाल' की अगली किश्त में शर्मन जोशी की एंट्री पक्की! रोहित शेट्टी ने भरी हामी?